शहर में करीब 10 हजार 500 ई-रिक्शा चल रहे हैं। अभी इनके मार्ग तय नहीं हैं, जिसके चलते वे कहीं भी चलते हैं और यातायात व्यवस्था को बाधित करते हैं। …और पढ़ें
HighLights
- शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ई-रिक्शा को रंग के हिसाब से चार जोन में बांटा गया है
- जोन-1 में नीला, जोन-2 में पीला, जोन-3 में लाल और जोन-4 में सफेद रंग के ई-रिक्शा चलेंगे
- ई-रिक्शाओं के जोन के मार्ग की पहचान उनके रंगों से होगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ई-रिक्शा को रंग के हिसाब से चार जोन में बांट दिया गया हैं। जोन-1 में नीला, जोन-2 में पीला, जोन-3 में लाल और जोन-4 में सफेद रंग के ई-रिक्शा चलेंगे। ई-रिक्शाओं के जोन के मार्ग की पहचान उनके रंगों से होगी।
अब तक 6079 ई-रिक्शा चालकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इन पर रंगाई का काम एमटीएच कंपाउंड थाना परिसर में किया जा रहा है। वहीं, यातायात पुलिस ने राजवाड़ा ई-रिक्शा मुक्त कर दिया था, लेकिन अब एक बार फिर से ई-रिक्शा चालक राजवाड़ा क्षेत्र में बेखौफ घूमने लगे है।
शहर में करीब 10, 500 ई-रिक्शा चल रहे हैं। इनके मार्ग इस तरह तय किए गए हैं कि एक ई-रिक्शा 80 से 100 किलोमीटर तक चल सकेगा। अगर एक जोन का रिक्शा दूसरे जोन में सवारी बैठाकर चलता मिला तो उस पर चालानी कार्रवाई होगी।
यातायात विभाग के एडिशनल डीसीपी संतोष कौल के अनुसार तय जोन के मुताबिक ई-रिक्शा के आगे से पीछे तक नीचे वाले हिस्से पर रंगाई की जा रही है। ई-रिक्शा के कांच पर जोन क्रमांक लिखा गया है, जिससे वाे आसानी से पहचान में आ सकें। एक बार रजिस्टर्ड ई-रिक्शा पर जोन के अनुसार रंगाई हो जाए फिर वो तय मार्ग पर चलना शुरू कर देंगे। इसके बाद जिन ई-रिक्शा चालकों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वो सड़क पर निकलेंगे तो अलग ही पहचान में आ जाएंगे। फिर उन पर चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई शुरू करेंगे। राजवाड़ा पर घूम रहे ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई करेंगे।
210 के लाइसेंस निलंबन
नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले 210 वाहन चालकों के विरुद्ध ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए उनके प्रकरण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को प्रेषित किए हैं। यह कार्रवाई भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। वहीं, यातायात पुलिस की वाट्सएप हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर गुरुवार तक कुल 2656 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें से 2618 शिकायतों का निराकरण किया गया। शेष 38 शिकायतों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
#इदर #म #रजसटरड #ईरकश #पर #जन #क #हसब #स #ह #रह #ह #रग



Post Comment