बैंक को शिकायत कर ट्रांजेक्शन पर रोक लगाई लेकिन ठग 14 लाख 39 हजार रुपये निकाल चुका था। उधर तुकोगंज थाना क्षेत्र में चितावद निवासी अंकित मित्तल के साथ …और पढ़ें
HighLights
- पुलिस के अनुसार घटना 1 जून की बताई गई है।
- चेताली के मोबाइल पर पहले मैसेज भेजा गया था।
- इसके बाद ठग ने ई-वालेट से रुपये निकाल लिए।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र निवासी चेताली माहेश्वरी के साथ 14 लाख 39 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। साइबर अपराधियों ने 14 बार अलग अलग ट्रांजेक्शन कर रुपये निकाले है। साइबर हेल्प लाइन-1930 पर शिकायत करने के बाद एरोड्रम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार घटना 1 जून की बताई है। चेताली के मोबाइल पर पहले मैसेज भेजा गया था। जैसे ही उसने मैसेज के साथ आई लिंक खोली फोन हैक हो गया। ठग ने ई-वालेट से रुपये निकाल लिए।
बैंक को शिकायत कर ट्रांजेक्शन पर रोक लगाई लेकिन ठग 14 लाख 39 हजार रुपये निकाल चुका था। उधर तुकोगंज थाना क्षेत्र में चितावद निवासी अंकित मित्तल के साथ 1 लाख 80 हजार रुपये की ठगी हुई है।
अंकित की सत्यराज नामक व्यक्ति से बात हुई थी। उसने खुद को तमिलनाडू का बताया औ्र कहा शक्ति इंटरप्राइजेस के नाम से दुकान है। सस्ते दामों पर laptop दिलाने का बोल कर रुपये जमा करवा लिए।
Source link
#इदर #म #महल #क #मबइल #हक #कर #ठग #न #बर #म #लख #नकल



Post Comment