हरिनारायण ढोल-ताशे के साथ नंदनी को गांव ले गया, लेकिन दूसरे ही दिन वह घर से फरार हो गई। जानकारी निकाली तो पता चला कि नंदनी लुटेरी दुल्हन गैंग की सदस्य…और पढ़ें
HighLights
- कोर्ट में अनुबंध, राम मंदिर में फेरे और ढोल-ताशों से विदाई
- अगले दिन ₹6 लाख समेटकर रफूचक्कर हुई नई नवेली दुल्हन
- एमजी रोड थाना पुलिस ने महिला दलाल सहित 5 पर दर्ज की FIR
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दूसरी शादी के चक्कर में किसान ठगी का शिकार हो गया। गिरोह ने षड्यंत्र कर उससे 6 लाख रुपये ले लिए और दुल्हन भी फरार हो गई। एमजी रोड पुलिस ने दुल्हन, उसकी मां और महिला दलाल सहित पांच के विरुद्ध नामजद धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार पिपलिया साहब बागली (देवास) निवासी 28 वर्षीय हरिनारायण हजारीलाल परारिया (जाट) द्वारा शिकायत की गई है। नंदनी यादव निवासी नंदानगर, हसीना बाई निवासी काटकुट बड़वाह खरगोन, गीता बाई सांवेर रोड, सुमन बाई और रवि निवासी मूसाखेड़ी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है।
मां की बीमारी का बहाना बनाकर महिला दलाल ने किया सौदा
हरिनारायण किसान है। साल 2007 में तारा बाई से पहला विवाह हुआ था, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। वह दूसरी शादी करना चाहता था। उसके भाई मोहन जाट ने हसीना बाई से चर्चा की और हरिनारायण के लिए लड़की ढूंढने के लिए कहा। हसीना ने बताया कि उसकी गीता बाई से इस संबंध में चर्चा हुई है। उसकी नजर में नंदनी नामक लड़की है और वह शादी करने के लिए तैयार है।
हसीना ने कहा कि नंदनी की मां सुमनबाई बीमार रहती है, उनके उपचार के लिए छह लाख रुपयों की आवश्यकता है। हरिनारायण और मोहन रुपये देकर शादी करने के लिए तैयार हो गए।
शादी के बाद अगले ही दिन भाग निकली दुल्हन
30 जून को हरिनारायण ने पूरे गांव में खबर कर दी और गांव के सरपंच जितेंद्रसिंह दरबार, ज्योति बाई जाट, मोहन जाट व अन्य लोगों को लेकर जिला कोर्ट पहुंच गया। हसीना ने छह लाख रुपये लिए और लिखित अनुबंध करवा कर नंदनी को उनके सुपुर्द कर दिया। इसके बाद तुकोगंज थाना क्षेत्र में राम मंदिर गए और भगवान को साक्षी मानकर शादी की रस्म पूरी की।
#इदर #म #लटर #दलहन #गग #क #करनम #दसर #शद #क #चककर #म #कसन #स #ठग #लख #ववह #क #अगल #ह #दन #फरर



Post Comment