×
इंदौर में वार्मअप करते समय अचानक गिरा 15 साल का कनिष्क, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें

इंदौर में वार्मअप करते समय अचानक गिरा 15 साल का कनिष्क, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें

बड़े भाई के साथ खेलने गया रहा 15 वर्षीय कनिष्क अचानक जमीन पर गिर पड़ा। भाई ने उसे संभालने की कोशिश की और सीपीआर भी दिया, लेकिन कनिष्क की जान नहीं बची।

Publish Date: Sun, 01 Nov 2026 08:35:54 AM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2026 08:35:54 AM (IST)

मृतक कनिष्क। -सौजन्य

HighLights

  1. स्कीम-78 के गार्डन में भाई के साथ खेलने गया था दसवीं का छात्र
  2. भाई ने सीपीआर दिया लेकिन नहीं बची जान
  3. सात साल पहले भी दौड़ते हुए गिरा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : बड़े भाई के साथ खेलने गया रहा 15 वर्षीय कनिष्क अचानक जमीन पर गिर पड़ा। भाई ने उसे संभालने की कोशिश की और सीपीआर भी दिया, लेकिन कनिष्क की जान नहीं बची। घटना स्कीम-78 में शनिवार शाम हुई है। इस घटना से परिवार और गार्डन में टहलने आए लोग स्तब्ध हैं।

लसूड़िया पुलिस के अनुसार बी-ब्लाक स्कीम-78 निवासी कनिष्क बोयत तलावली चांदा स्थित निजी स्कूल में दसवीं का छात्र था और अपने भाई दिव्यांश के साथ शनिवार और रविवार को खेलने जाता था। शनिवार शाम दोनों भाई गार्डन में वार्मअप कर रहे थे।

कनिष्क अचानक गश खाकर गिर गया

इसी दौरान कनिष्क अचानक गश खाकर गिर गया। उसे गिरते देख आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। दिव्यांश ने पानी के छींटे दिए लेकिन शरीर में हलचल नहीं हुई। उसने सीपीआर भी दिया लेकिन कनिष्क के शरीर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

डॉक्टर ने हार्ट संबंधी समस्या की आशंका जताई थी

रहवासियों की मदद से उसको स्कीम-78 स्थित निजी अस्पताल पहुंचा लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। परिवार के अनुसार कनिष्क सात साल पहले भी दौड़ते समय अचानक गिर गया था। उस समय डॉक्टर ने हार्ट संबंधी समस्या की आशंका जताई थी। दीवाली के बाद उसकी जांच कराने को लेकर भी परिवार में चर्चा चल रही थी। कनिष्क के पिता विक्रांत की करीब 12 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

शादी के पांच माह बाद फांसी लगाई, पत्नी पर एफआईआर

इंदौर। नई बस्ती (तेजाजी नगर) निवासी 28 वर्षीय अर्जुन लाखा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी अंजलि लाखा के खिलाफ केस दर्ज किया है। मूलत: खोखरिया बरोठा देवास निवासी अंजलि से 26 अप्रेल को ही शादी हुई थी।

तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार अर्जुन के पिता बनेसिंह,भाई राहुल,राजवीर और मां रामकुंवर ने बयान में बताया अंजलि शादी के बाद भी प्रेमी से बात करती थी। पुलिस ने उसके नंबरों की सीडीआर निकाली तो आरोपों की पुष्टि हो गई। वाट्सएप पर भी चैटिंग मिल गई। शनिवार को पुलिस ने अंजलि के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली।

यह भी पढ़ें- महू में क्रिकेट का कहकर घर से निकले 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, दोस्तों ने कपड़ों की रस्सी बनाकर किया था बचाने का प्रयास

#इदर #म #वरमअप #करत #समय #अचनक #गर #सल #क #कनषक #असपतल #पहचन #स #पहल #थम #सस

Post Comment