×
उमरिया में 9 घंटे तक टनों कोयले के ढेर में दबा रहा खलासी, रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान

उमरिया में 9 घंटे तक टनों कोयले के ढेर में दबा रहा खलासी, रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान

उचेहरा और घोरचत्र नदी के पास कोयले से भरा एक बड़ा ट्रक सड़क किनारे खाई में गिर गया। इस हादसे के बाद ट्रक का केबिन नीचे हो गया और उसका डाला खड़ा हो गया।

Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 12:33:11 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 12:33:11 AM (IST)

उमरिया में 9 घंटे तक टनों कोयले के ढेर में दबा रहा खलासी (AI Image)

HighLights

  1. घोरचत्र नदी के पास खाई में गिरा 40 टन कोयले से लदा ट्रक
  2. केबिन पर कोयला पलटने से 9 घंटे मलबे में दबा रहा खलासी
  3. ड्राइवर व कंडक्टर को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। उचेहरा और घोरचत्र नदी के पास कोयले से भरा एक बड़ा ट्रक सड़क किनारे खाई में गिर गया। इस हादसे के बाद ट्रक का केबिन नीचे हो गया और उसका डाला खड़ा हो गया। नतीजतन डाले में भरा 40 टन से अधिक कोयला केबिन के ऊपर आ गया। शनिवार-रविवार देर रात हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू प्रारंभ किया।

ट्रक के ड्राइवर को तो रात में ही मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कंडक्टर (खलासी) को करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। कंडक्टर को अचेत अवस्था में उपचार के लिए पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

अनियंत्रित होकर खाई में केबिन के बल खड़ा हुआ

कोयले से लदा यह ट्रक शहडोल से कटनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान घोरचत्र नदी के ठीक पहले चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे खाई जैसे स्थान में गिरकर केबिन के बल खड़ा हो गया। फलस्वरूप ट्रक में भरा सारा कोयला केबिन पर आ गया। पुलिस ने क्रेन को बुलवाकर रेस्क्यू प्रारंभ कराया।

ड्राइवर को दो घंटे में निकाला, 9 घंटे कोयले के ढेर में दबा रहा कंडक्टर

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर भगवान दास को बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद कंडक्टर को निकालने का प्रयास शुरू हुआ। कंडक्टर राजाराम ड्राइवर की विपरीत दिशा में था और कोयले के ढेर में बुरी तरह से दब चुका था, इसलिए उसे निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को करीब नौ घंटे प्रयास करना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे उसे बाहर निकाला जा सका। घायल कंडक्टर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में उपचार चल रहा है।

#उमरय #म #घट #तक #टन #कयल #क #ढर #म #दब #रह #खलस #रसकय #टम #न #ऐस #बचई #जन

Previous post

इंदौर में वार्मअप करते समय अचानक गिरा 15 साल का कनिष्क, अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें

Next post

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया:8.1 ओवर में 80 रन का टारगेट हासिल किया; नूर अहमद ने झटके 5 विकेट

Post Comment