×
इंदौर में शराब के नशे में चूर सिपाही ने नाइट पेट्रोलिंग कर रहे दो कांस्टेबल को कार से कुचला

इंदौर में शराब के नशे में चूर सिपाही ने नाइट पेट्रोलिंग कर रहे दो कांस्टेबल को कार से कुचला

इंदौर में शराब के नशे में धुत पुलिस लाइन के सिपाही विजय चौहान ने नाइट पेट्रोलिंग कर रहे दो आरक्षकों को कार से कुचल दिया। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 03 May 2026 08:45:07 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 08:50:09 AM (IST)

सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पूरी घटना।

HighLights

  1. पेट्रोल पंप के सामने मारी टक्कर, हवा में उछले सिपाही
  2. दोस्त की कार लेकर राऊ में की थी शराब पार्टी
  3. पहले भी गड़बड़ी पर लाइन अटैच हुआ था आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने रात्रि गश्त करने निकले दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी आरोपित ने कार नहीं रोकी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सिपाही गड़बड़ी के चलते द्वारकापुरी से पुलिस लाइन में भेजा गया था। हादसे में घायल सिपाहियों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

राजेंद्र नगर टीआइ यशवंत बड़ौले के अनुसार घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे की है। राजेंद्र नगर थाना में पदस्थ आरक्षक प्रमोद त्यागी और भूरालाल जामले रात्रि गश्त कर रहे थे। दोनों बाइक से दुर्गानगर पहुंचे ही थे कि पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार में आई कार ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों हवा में उछलकर दूर जा गिरे। भूरालाल के पेट, सिर, पैर और प्रमोद के शरीर में गंभीर चोट आई है।

केस दर्ज कर गिरफ्तार किया

अन्य वाहन ड्राइवर पुलिसकर्मियों को देखकर रुके और डायल-112 पर काल कर सूचना दी। थोड़ी देर बाद अधिकारी पहुंच गए और घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया। टीआई के मुताबिक कार जिला पुलिस लाइन में पदस्थ सिपाही विजय चौहान चला रहा था। वह शराब के नशे में धुत निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी ले ली। विजय ने पूछताछ में बताया कि वह द्वारकापुरी थाना में पदस्थ रहा है।

उसे गड़बड़ी के कारण लाइन अटैच कर दिया गया था। कार उसके दोस्त संजय अल्फा की है। शाम को वह उससे कार लेकर गया था। उसने राऊ में ही शराब पार्टी की और रात को राजेंद्र नगर पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर के लिए रवाना हुआ। अफसरों ने उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी कर दिए हैं।

Source link
#इदर #म #शरब #क #नश #म #चर #सपह #न #नइट #पटरलग #कर #रह #द #कसटबल #क #कर #स #कचल

Post Comment