श्री गोविंदराम सेक्सरिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एसजीएसआइटीएस) में नियम विरुद्ध संविदा शिक्षकों की नियुक्ति पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
HighLights
- संविदा शिक्षकों की भर्ती का अधिकार निदेशक से छिना
- 100 से ज्यादा शिक्षकों का कार्यकाल बढ़ाना पड़ा भारी
- एसजीएसआईटीएस में नए सिरे से शुरू हुई संविदा भर्ती
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। श्री गोविंदराम सेक्सरिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एसजीएसआइटीएस) में नियम विरुद्ध संविदा शिक्षकों की नियुक्ति पर सवाल खड़े होने लगे हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की आपत्ति के बाद कालेज ने नए सिरे से नियुक्ति प्रक्रिया करने का फैसला लिया है। इस संबंध में विज्ञापन जारी कर दिया है, जिसमें सभी ब्रांच के संविदा शिक्षकों की नियुक्ति करने पर जोर दिया है। साक्षात्कार की प्रक्रिया 27 जुलाई को रखी गई है। इसे लेकर उम्मीदवारों से आवेदन मंगवाए हैं।
संविदा नियुक्ति के नियमों में बदलाव और हड़कंप
खास बात यह है कि नियुक्ति प्रक्रिया में नियम बदले हैं। निदेशक की बजाए विभागाध्यक्ष स्तर पर साक्षात्कार करवाए जाएंगे। बीते दिनों संविदा शिक्षकों को बिना साक्षात्कार प्रक्रिया अपनाए कालेज ने कार्यकाल बढ़ा दिया था। 3 से 13 जुलाई के बीच तीन सूची निकाली गई। लगभग 100 से ज्यादा शिक्षकों का कार्यकाल बढ़ा दिया।
नईदुनिया में “बिना साक्षात्कार संविदा का बढ़ाया कार्यकाल” शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद कालेज में हडकंप मच गया। आनन-फानन में कालेज प्रबंधन ने तीनों आदेश निरस्त कर दिए। वैसे इनकी सेवाएं 31 जुलाई तक ली जाएंगी। उस बीच 27 जुलाई को नए सिरे से साक्षात्कार प्रक्रिया होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सात दिनों में आवेदन करने को कहा गया है।
विभागाध्यक्षों को मिले साक्षात्कार के अधिकार
नियमानुसार निदेशक स्तर पर संविदा शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया होती है। यह नियम बोर्ड आफ गवर्निंग में रखने के पहले ही बदल दिया है। इस बार विभागाध्यक्षों को साक्षात्कार करवाने के अधिकार दिए हैं। अब यह देखना है कि जिन संविदा शिक्षकों का कार्यकाल बढ़ाया गया है, उन्हें ही दोबारा नियुक्त किया जा रहा है या फिर प्रक्रिया में नए आवेदकों को भी शामिल किया जाएगा।
नए आदेश में शिक्षकों को एक से अधिक ब्रांच में जाकर साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी गई है, लेकिन समस्या यह है कि एक समय में उम्मीदवार एक ही स्थान पर साक्षात्कार की प्रक्रिया में शामिल हो सकता है। प्रशासनिक अधिकारी डा. संदीप नारुलकर का कहना है कि संविदा शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विज्ञापन निकाला है। आवेदन आने के बाद उम्मीदवारों का साक्षात्कार करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- भोजशाला की कानूनी लड़ाई निर्णायक दौर की ओर, 5 अगस्त की सुनवाई पर टिकीं नजरें, अब दोनों पक्षों के तर्कों पर होगा विचार
64 पदों पर रखेंगे नियमित शिक्षक
कालेजों में बरसों से रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। 64 पद के लिए मई में विज्ञापन निकाला था। जून के अंतिम सप्ताह तक आवेदन प्राप्त हुए हैं। सिविल और मैकेनिकल ब्रांच में सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने फार्म भरे हैं। लगभग 800 से ज्यादा आवेदन आए हैं। इन दिनों फार्म की स्क्रूटनी चल रही है, जिसमें शिक्षकों की योग्यता और अनुभव को लेकर जांच चल रही है।
Source link
#इदर #म #सवद #नयकतय #पर #बवल #SGSITS #म #मतर #क #आपतत #क #बद #आदश #नरसत #जलई #क #दबर #इटरवय



Post Comment