इंदौर में सनसनीखेज घटनाक्रम, दो बच्‍चों को किडनैप कर लड़की ने मांगी 15 लाख की फिरौती, 5 घंटे में गिरफ्तार, बच्‍चे सकुशल मिले
अपहरण की घटना गुरुवार शाम करीब 7.40 बजे की है। नैतिक (डुग्गु) और सम्राट जब रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिवार ने तलाश शुरू की। पुलिस को भी खब …और पढ़ें
Publish Date: Fri, 24 Apr 2026 01:21:04 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Apr 2026 02:54:58 AM (IST)
इंदौर में सनसनीखेज घटनाक्रम, दो बच्‍चों को किडनैप कर लड़की ने मांगी 15 लाख की फिरौती, 5 घंटे में गिरफ्तार, बच्‍चे सकुशल मिले
सीसीटीवी फुटेज में लड़की बच्‍चों को ले जाते दिखाई दी। पुलिस ने कम समय में उसे पकड़ लिया।
HighLights
1. पुलिस के सामने आए 15 लाख फिरौती के फोन।
2. अपहरण की घटना शाम करीब 7.40 बजे की है।
3. दोनों बच्चों के पिता गन्ने का रस का ठेला लगाते हैं।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। गुरुवार शाम घर के पास बगीचे में खेल रहे दो बच्चों का अपहरण कर लिया गया। घटना ग्रेटर तिरुपति नगर (बख्तावरराम नगर) की है। बड़ी ग्वालटोली निवासी आठ साल के नैतिक पिता सन्नी सोनकर और लालाराम नगर के 11 साल के सम्राट पिता अजयदेव का उस समय अपहरण कर लिया गया।
दोनों बच्चे दोस्तों के साथ हर दिन की तरह बगीचे में खेलने गए थे। एक अनजान युवती बच्चों को बहला कर अपने साथ ले गई। रात को नैतिक की मां पूजा के मोबाइल फोन पर फिरौती के लिए फोन भी किया। पुलिस के सामने ही ऐसे फोन आए और बच्चों के बदले 15 लाख रुपये की मांग रखी गई।
एसीपी तुषारसिंह ने इसके बाद अपहृत बच्चों के परिवार वालों से रुपयों की व्यवस्था करने को कहा। पुलिस के इस रवैये पर पहले मोहल्ले वाले भड़के। हालांकि रात एक बजते-बजते पुलिस ने आरोपित राधिका को दत्त नगर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों बच्चे भी बरामद कर लिए गए।
naidunia_image
यह है पूरा घटनाक्रम
अपहरण की घटना गुरुवार शाम करीब 7.40 बजे की है। नैतिक (डुग्गु) और सम्राट जब रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिवार ने तलाश शुरू की। पुलिस को भी खबर दी गई। पुलिस गार्डन के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस ने देखे तो बगीचे से निकलकर दोनों बच्चे एक युवती के साथ जाते दिखे। थोड़ी आगे जाकर युवती ने एक कैब की ओर बच्चों के साथ बैठकर निकल गई। देर रात तक पुलिस बच्चों की तलाश में की बात कर रही थी।
देवास में फिल्म देखकर निकले युवक-महिला का अपहरण, पीटते हुए इंदौर ले गए बदमाश
naidunia_image
इस बीच रात 11 बजे बाद नैतिक की मां पूजा के मोबाइल फोन पर किसी अनजान युवती ने वाट्सएप काल कर 15 लाख रुपये मांग रखी। युवती ने कहा कि यदि रुपयों की व्यवस्था नहीं की गई तो बच्चों को बहुत दूर ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक ऐसे कई काॅल आए। इसके बाद एसीपी तुषार सिंह ने अपहृत बच्चों के माता-पिता से बात कर कहा कि रुपयों की व्यवस्था करें। पुलिस इसके बाद बच्चों को छुड़ाने में मदद करेगी। रात पौने एक बजे तक यही मशक्कत चलती रही और पुलिस बच्चों के परिवारवालों से रुपयों की व्यवस्था करने के लिए कहती रही।
इंदौर में किन्नरों के दो गुटों में हुआ विवाद, एक गुट टीआई के बाथरूम में घुसा; थाने में लगाना पड़ा चैनल गेट
naidunia_image
बच्चों के पिता गन्ने का रस का ठेला लगाते हैं
दोनों बच्चे गरीब परिवार से हैं। बच्चों के पिता गन्ने का रस का ठेला लगाते हैं। पुलिस के रवैये से मोहल्ले वालों में आक्रोश था। नाराज पड़ोसियों ने पुलिस अधिकारियों से कहा भी इतने रुपयों की व्यवस्था गरीब परिवार कैसे करेंगे। पड़ोसी और परिवार वालों ने मिलकर करीब साढ़े सात लाख रुपयों का बंदोबस्त किया।
naidunia_image
बच्चों की माओं का रो-रोकर बुरा हाल था। इसी बीच पुलिस की टीमें बिना कुछ बताएं जांच में जुट गई थी। मोबाइल लोकेशन व सीसीटीवी व सर्विलांस कैमरों की मदद से दत्त नगर में दबिश दी और अपहरण करने वाली युवती के साथ बच्चों को बरामद कर लिया। मामले में पूछताछ जारी थी। पुलिस पता करने में जुटी है कि अपहरण के पीछे असली कारण फिरौती है या कुछ ओर। साथ ही इसमें कौन-कौन शामिल है।
naidunia_image
जानवर के वीडियो दिखाए
• नैतिक के चाचा राहुल सोनकर के अनुसार नैतिक और सम्राट मोहल्ले के अपने दोस्तों के साथ हर दिन ही बगीचे में खेलने जाते थे। राहुल के अनुसार उनका बेटा ध्रुव भी इन बच्चों के साथ खेलने जाता था।
• उसने बताया कि तीन-चार दिनों से हर दिन बगीचे में एक युवती आ रही थी।
• वह बच्चों से बात भी करने लगी थी। उसने बताया था कि उसके घर पर पिल्ले, कबूतर, सफेद चूहे, खरगोश और बिल्ली जैसे तमाम जानवर है।
• संभवत: दोनों बच्चों को वह जानवर दिखाने और उनके साथ खेलने का लालच देकर अपने साथ ले गई है।
• इसी बीच बच्चों के साथ खेलने वाले दो अन्य बच्चों लक्ष्य व शौर्य ने भी पुलिस को बताया कि अपहरण करने वाली युवती के साथ एक युवक भी लगातार बगीचे में आता था।
• उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन में वीडियो दिखाए थे। उसमें वे कुत्ते-बिल्ली व अन्य जानवर दिखा रहे थे। बच्चों से कहते थे कि हमारे साथ चलो तो ये जानवर उन्हें दे देंगे और पिंजरे भी गिफ्ट करेंगे।
Source link
#इदर #म #सनसनखज #घटनकरम #द #बचच #क #कडनप #कर #लडक #न #मग #लख #क #फरत #घट #म #गरफतर #बचच #सकशल #मल
Previous post
Deadspin | Virginia Tech AD Whit Babcock moving into new role
Virginia Tech athletic director Whit Babcock will end that role on June 30 and move into a position as athletics director emeritus on July 1, the school announced Thursday.
Babcock has been the AD for 12 years, beginning in January 2014. He is the second-longest tenured athletic director in the Atlantic Coast Conference.
“I’ve always believed in giving everything you have to this role, and I’m proud of the commitment we’ve made to Virginia Tech over the years,” Babcock said in a news release. “While I had been considering this type of transition, likely next year, the demands of the role and the rapidly changing landscape of college athletics have required a lot of thoughtful reflection regarding my work-life balance, my desire to focus on family, my health and the next chapter for me.
“I know that now is the right time to retire as AD and allow new leadership and new energy to carry the momentum forward. When you can’t continue to give it 100% every day, it was just time.”
One of Babcock’s final hires was landing former Penn State coach James Franklin as the Hokies’ new football coach.
Virginia Tech put together 25 consecutive winning seasons from 1993-2017 — the first 23 under Frank Beamer — but now is in a rut of six losing seasons in eight campaigns.
“It weighs heavily on me that we have not yet reached the level of football success our fans so deeply deserve,” Babcock said. “This program means too much to too many for anything less. I am confident that with Coach Franklin, along with the Invest To Win support, the foundation is in place for our program to elevate and remain at a nationally-elite level.”
Babcock was one of four FBS Under Armour Athletic Directors of the Year for the 2017-18 athletic season.
–Field Level Media
#Deadspin #Virginia #Tech #Whit #Babcock #moving #role
Next post
Most hundreds in IPL: Sanju Samson enters top 5 five with fifth century during MI vs CSK
Sanju Samson struck a hundred in just 54 balls for Chennai Super Kings against Mumbai Indians on Thursday to notch up his fifth century in the IPL.
Follow the updates from the match here.
Only Virat Kohli, Chris Gayle, and Jos Buttler have scored more hundreds than Samson. KL Rahul also has five centuries to his credit.
Samson had scored three tons for his former franchise, Rajasthan Royals, and now has two for CSK since making a move to the five-time champion.
Published on Apr 23, 2026
#hundreds #IPL #Sanju #Samson #enters #top #century #CSK
Post Comment