×
इंदौर में साइबर ठगों का जाल,फेसबुक वाले दोस्त ने पार्सल के नाम पर ठगे 12 लाख, लोन ऐप वालों ने फोटो एडिट कर महिला से वसूले 4.5 लाख रुपये

इंदौर में साइबर ठगों का जाल,फेसबुक वाले दोस्त ने पार्सल के नाम पर ठगे 12 लाख, लोन ऐप वालों ने फोटो एडिट कर महिला से वसूले 4.5 लाख रुपये

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साइबर अपराधियों ने महिला को जाल में फंसा लिया और यूके का कारोबारी, एयरपोर्ट अधिकारी बनकर 12 लाख से ज्यादा की राशि ले ली। मल्हारगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच चल रही है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार तेली बाखल निवासी 45 वर्षीय महिला की अमनप्रीत सिंह से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा कर लिए और वाट्सएप पर चैटिंग करने लगे। अमन ने लंदन का कार और मोबाइल का कारोबारी बताया था। महिला ने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया और वह उसको भाई मानकर भावनात्मक रूप से जुड़ गई।

लंदन से महंगे उपहार भी लाएगा

अमन ने एक दिन उससे कहा वह भारत आ रहा है और उसके लिए लंदन से महंगे उपहार भी लाएगा। महिला के पति और बच्चों के लिए भी उपहार लेकर आएगा। उसने कहा परिवार को सरप्राइज देना चाहता है इसलिए वह यह बात किसी से साझा न करें।

गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है

16 मई को अचानक अनजान नंबर से कॉल आया और कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से विक्रम गोस्वामी बोल रहा है। उसने अमन को विदेशी मुद्रा, सोने की घड़ियां, हार के साथ पकड़ने का दावा किया और कहा कि अमन का पार्सल भी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने रोक लिया है, क्योंकि अमन के पास ग्रीन कार्ड नहीं है। जांच एजेंसी उसको गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है।

आरोपितों ने विदेशी मुद्रा को भारतीय मुद्रा में बदलने और टैक्स के नाम पर 12 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा। महिला घबरा गई और उसकी बातों पर विश्वास कर स्वयं के जेवर गिरवी रख कर ठग के खाते में 12 लाख 5 हजार रुपये जमा कर दिए।

फर्जी एप से 40 हजार रुपये देकर साढ़े चार लाख रुपये वसूले

अपराध शाखा ने भी एक महिला की शिकायत पर साइबर ठग के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों ने महिला से साढ़े चार लाख रुपये की ठगी की है। ब्लैकमेल करने के लिए फर्जी फोटो भी तैयार कर लिए थे।

पुलिस का क्या कहना है

पुलिस के अनुसार बाणगंगा क्षेत्र निवासी महिला ने प्ले स्टोर से एप (क्रेडिट लीफ) इंस्टाल कर पर्सनल लोन (40 हजार) लिया था। लोन चुकाने की अंतिम तारीख के पहले ही ठग ने कॉल लगाया और रुपये मांगे। आरोपितों ने कहा कि उसके पास निजी फोटो है। उसने एडिट कर फोटो बना लिए थे। आरोपितों ने लोन की प्रक्रिया के दौरान फोन हैक कर महिला के फोन की गैलरी और कॉन्टैक्ट नंबर भी ले लिए थे। आरोपितों ने महिला से 4 लाख 50 हजार रुपये जमा करवा लिए।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में AI का खौफनाक खेल, छात्र की न्यूड फोटो बनाकर मांगी 1 लाख की फिरौती

Source link
#इदर #म #सइबर #ठग #क #जलफसबक #वल #दसत #न #परसल #क #नम #पर #ठग #लख #लन #ऐप #वल #न #फट #एडट #कर #महल #स #वसल #लख #रपय

Post Comment