लगातार तीसरे महीने में खरीदी का आंकड़ा बढ़ता नजर आया है। जून के महीने में सोने की खरीदारी में सबसे आगे पोलैंड और चीन रहे। 19 टन के साथ नेशनल बैंक आफ प…और पढ़ें
HighLights
- गुरुवार को इंदौर मेंं सोना केडबरी 2500 रुपये बढ़कर 145500 रुपये प्रति रही।
- और चांदी चौरसा 1000 रुपये बढ़कर 225000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
- कीमतों में आई अचानक तेजी की वजह से ज्वेलर्स भी बाजार में कुछ सक्रिय रहे।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों ने जून में सोने की रिकार्ड खरीदी की। दरअसल घटी कीमतों का लाभ लेने के लिए तमाम देशों ने सोने की खरीदी की। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 में दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने शुद्ध रूप से 51 टन सोना खरीदा है। यह इस साल किसी भी एक महीने में केंद्रीय बैंकों द्वारा की गई सबसे बड़ी खरीदारी है।
लगातार तीसरे महीने में खरीदी का आंकड़ा बढ़ता नजर आया है। जून के महीने में सोने की खरीदारी में सबसे आगे पोलैंड और चीन रहे। 19 टन के साथ नेशनल बैंक आफ पोलैंड सबसे बड़ा खरीदार रहा। इसके साथ ही इस साल की पहली छमाही में इसकी कुल खरीद 82 टन तक पहुंच गई है। चीन ने 15 टन सोने की खरीदी की।
पीपुल्स बैंक आफ चाइना ने लगातार 20वें महीने अपने स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी करता दिखा। अन्य खरीदार देश उज्बेकिस्तान (9 टन), कजाकिस्तान (7 टन), सिंगापुर (7 टन) और जॉर्डन (3 टन) प्रमुख रहे। चेक गणराज्य, घाना और जॉर्जिया ने भी इस महीने बाजार में दोबारा प्रवेश कर खरीदारी की। हालांकि तुर्की और रुस की ओर से सोने की बिक्री की गई।
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की बढ़ती मांग के चलते गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में सोना पिछले सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि अमेरिक और ईरान के बीच संभावित समझौते की उम्मीद से पश्चिम में तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं, फिर भी अमेरिकी ब्रांड यील्ड में गिरावट ने सोने को मजबूती प्रदान की है।
गुरुवार को कामेक्स पर सोना वायदा 113 डालर बढ़कर 4268 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 59 सेंट बढ़कर 61.77 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोने-चांदी की कीमतों में देखने को मिला है।
गुरुवार को इंदौर मेंं सोना केडबरी 2500 रुपये बढ़कर 145500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 1000 रुपये बढ़कर 225000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। सोने-चांदी की कीमतों में आई अचानक तेजी की वजह से ज्वेलर्स भी बाजार में कुछ सक्रिय देखे गए है क्योंकि अगले सप्ताह से बाजार में राखी पूर्व की पूछताछ धीरे-धीरे बाजार में आने की संभावना है।
कामेक्स वायदा पर सोना 4268 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4304 डालर और नीचे में 4244 डालर प्रति औंस और चांदी 61.77 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 62.89 डालर और नीचे में 61.53 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 145500, सोना आरटीजीएस में 147800 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 135500 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। बुधवार को सोना 143000 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 225000, आरटीजीएस 223100, चांदी टंच 225800 प्रति किलो और चांदी सिक्का 2570 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। बुधवार को चांदी 224000 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#कदरय #बक #न #क #सन #क #रकरड #खरद #इदर #म #सन #और #चद #र #उछल



Post Comment