अंकित मूलत:बड़ौली बागपत(उप्र) का रहने वाला था और फिलहाल एसीपी हिंदू सिंह मुवेल के पास पदस्थ था। उसका दिल्ली पुलिस में भी आरक्षक के पद पर चयन हो गया था …और पढ़ें

HighLights
- पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल जब्त कर लिया है।
- उसके ताऊ व अन्य रिश्तेदारों को शव दे दिया गया।
- उसके स्वजन ने भी कारणों का खुलासा नहीं किया है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। ट्रेफिक थाने में पदस्थ सिपाही अंकित जाट(तोमर) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिपाही का शव शासकीय क्वार्टर में मिला है। उसका हाल में दिल्ली पुलिस में भी चयन हुआ था। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है। साथी पुलिसकर्मियों ने कहा सिपाही को छुट्टी नहीं मिली थी। हालांकि आत्महत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुए है।
घटना चौथी पल्टन स्थित शासकीय क्वार्टर की है। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली और मल्हारगंज पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई वेदेंद्रसिंह कुशवाह के अनुसार अंकित ने पंखे के हुक में कपड़े से फांसी लगाई है। इसी बिल्डिंग में जोन-1 के डीसीपी कृष्ण लालचंदानी का चालक नितिन जाट भी रहता है।
सबसे पहले नितिन और एक अन्य सिपाही अरुण चौहान ने ही उसको देखा था। अंकित मूलत:बड़ौली बागपत(उप्र) का रहने वाला था और फिलहाल एसीपी हिंदू सिंह मुवेल के पास पदस्थ था।
उसका दिल्ली पुलिस में भी आरक्षक के पद पर चयन हो गया था। टीआई के मुताबिक फोरेंसिक अफसरों ने भी जांच कर ली है। रुम से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने जांच के लिए अंकित का मोबाइल जब्त कर लिया है। शनिवार को अंकित के ताऊ व अन्य रिश्तेदारों को शव सुपुर्द कर दिया गया है। स्वजन ने भी कारणों का खुलासा नहीं किया है।
Source link
#इदर #म #सपह #न #फस #लगकर #जन #द #दलल #पलस #म #हआ #थ #चयन
Post Comment