टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो की जान चली गई। राऊ पुलिस ने मर्ग कायम किया है। डंपर को जब्त कर लिया गया है।
HighLights
- टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो की जान चली गई।
- राऊ पुलिस ने मर्ग कायम किया है। डंपर जब्त किया।
- घटना राऊ थाने के सिलिकान सिटी के समीप की है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। डंपर चालक की लापरवाही से हादसा हो गया और दो युवकों की मौत हो गई। युवकों की बाइक खड़े डंपर से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो की जान चली गई। राऊ पुलिस ने मर्ग कायम किया है। डंपर को जब्त कर लिया गया है।
घटना राऊ थाना अंतर्गत सिलिकान सिटी के समीप की है। टीआई राजपालसिंह राठौर के अनुसार शनिवार रात हादसा हुआ है। घटना के वक्त वर्षा हो रही थी। बाइक सवार तीन युवक पुलक सिटी की तरफ आ रहे थे। डंपर सड़क पर ही खड़ा था और इंडीगेटर भी नहीं चल रहा था।
तेज रफ्तार में आई बाइक डंपर से पीछे से टकरा गई। हादसे में दीपक पुत्र राम जामोद निवासी आसपुर भवानीपुर कुक्षी धार और भदरसिंह वीरसिंह मंडलोई निवासी लोहरा कुक्षी धार की मौत हो गई।
बाइक सवार एक अन्य युवक राम पुत्र रतनसिंह मंडलोई निवासी मोरीपुरा गंधवानी धार की हालत गंभीर है। टीआई के अनुसार तीनों मजदूरी करते थे और बालाजी चौक सिलिकान सिटी में रहते थे। पुलिस ने डंपर(आरजे 09जीडी 9534) को जब्त कर लिया है।
बाइक सवार युवक की मौत
तेजाजी नगर थाना अंतर्गत भी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना खंडवा रोड़ की है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय कृष के रुप में हुई है। टीआइ देवेंद्र मरकाम के अनुसार स्वजन बताने की स्थिति में नहीं है।
Source link
#इदर #म #हदस #खड #डपर #म #पछ #स #घस #बइक #सवरद #यवक #क #मक #पर #ह #मत



Post Comment