इंदौर में ACP से बजरंग दल कार्यकर्ता की बहस:  बारात के चलते गाड़ी को नहीं मिला रास्ता; विवाद बढ़ा तो टीआई ने खुलवाया जाम – Indore News
इंदौर में ACP से बजरंग दल कार्यकर्ता की बहस: बारात के चलते गाड़ी को नहीं मिला रास्ता; विवाद बढ़ा तो टीआई ने खुलवाया जाम – Indore News
इंदौर के हीरानगर में शनिवार रात बजरंग दल के जिला संयोजक के भतीजे की बारात में जमकर हंगामा हो गया। एसीपी की गाड़ी को रास्ता नहीं देने पर वह बिफर गईं। सड़क पर ही बहस करने लगीं। इसके चलते वहां ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई। बाद में टीआई मौके पर पहुंचे और मामले को शांत किया। मामला गौरी नगर के पास एक्सिस बैंक के पास का है। यहां बजरंग दल के जिला संयोजक जयेश मौर्य की बारात निकल रही थी। इस दौरान व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए बाउंसर भी लगाए गए थे। तभी वहां से महिला एसीपी रूबिना मिजवानी अपनी जीप से गुजर रही थीं। सड़क पर जाम से नाराज हो गईं सड़क पर जाम की स्थिति होने के चलते महिला एसीपी गुस्सा हो गईं। उन्होंने कुछ युवकों को धक्का दे दिया। इस दौरान कुछ हिंदूवादियों ने महिला एसीपी से कह दिया कि वह पाकिस्तान जाकर बारात निकालें। महिला एसीपी का कहना था कि बारात के चलते सड़क पर जाम लग रहा है। उन्होंने यहां करीब आधे घंटे तक बारात को नहीं निकलने दिया। टीआई ने खुलवाया जाम जानकारी मिलने के बाद टीआई सुशील पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को समझाया और बारात को मौके से रवाना किया। बताया जा रहा है कि हिंदूवादियों ने साफ तौर पर कहा कि अगर शादी नहीं होती तो वे बताते। हालांकि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों तक एसीपी के व्यवहार को लेकर शिकायत करने की बात कही। बाणगंगा में भी हो चुका है विवाद इससे पहले भी महिला एसीपी से चेकिंग के दौरान एक कार में सवार महिला ने भी बदतमीजी की थी। तब भी महिला एसीपी ने मामले में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। हालांकि सोशल मीडिया पर इसका मैसेज वायरल हुआ था। ऑफिस शिफ्ट होने के बाद होती है दिक्कत हीरानगर एसीपी रूबिना मिजवानी का ऑफिस पहले गौरी नगर सब्जी मंडी में था, लेकिन 6 माह से वह हीरानगर थाने के ऊपर बैठने लगी हैं। इसके चलते अफसरों ने उन्हें कुछ दिन पहले नया ऑफिस ढूंढने के लिए कहा था, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। उन्हें इस ऑफिस में आने-जाने के दौरान कई बार जाम में फंसना पड़ता है।
Source link
#इदर #म #ACP #स #बजरग #दल #करयकरत #क #बहस #बरत #क #चलत #गड़ #क #नह #मल #रसत #ववद #बढ़ #त #टआई #न #खलवय #जम #Indore #News
Previous post
Deadspin | Athletics activate Brent Rooker, DFA INF Andy Ibanez
The Athletics activated two-time All-Star Brent Rooker from the 10-day injured list on Sunday and designated infielder Andy Ibanez for assignment.
Rooker was sidelined with an oblique injury. He was injured during a game against the New York Yankees on April 9.
Rooker is batting fourth and serving as the designated hitter in Sunday’s game against the Texas Rangers.
He was hitting .146 (6 for 41) with two home runs and eight RBI before the injury.
Rooker, 31, hit 30 homers last season, his third straight campaign with at least 30. He recorded career highs of 39 homers and 112 RBIs in 2024.
The Ibanez transaction occurred to open a roster spot for Rooker.
Last season, Ibanez recorded four home runs, 21 RBIs, four stolen bases and a .239/.301/.352 batting line across 91 games for the Detroit Tigers.
Ibanez signed a one-year, $1.2 million contract with the Los Angeles Dodgers in January. However, he was designated for assignment a month later, as the Dodgers claimed Michael Siani off waivers.
The Athletics claimed him, and he appeared in 11 games for the organization, posting a .118/.167/.118 line.
The 33-year-old will now be available on waivers, once again. His defensive versatility could intrigue teams; he has experience playing first base, second base, shortstop, third base, left field and right field.
Across six seasons, he has recorded 28 home runs, 131 RBIs and a .252 batting average.
–Field Level Media
#Deadspin #Athletics #activate #Brent #Rooker #DFA #INF #Andy #Ibanez
Next post
MP के रेल रूट पर हर ढाई घंटे में चोरी: 54% अपराध महिला यात्रियों के साथ; स्लीपर, जनरल और एसी 3 टियर कोच सबसे ज्यादा प्रभावित – Bhopal News
Post Comment