×
इंदौर: युवक के हत्यारों को आजीवन कारावास, पत्थर से चेहरा कुचलकर की थी हत्या

इंदौर: युवक के हत्यारों को आजीवन कारावास, पत्थर से चेहरा कुचलकर की थी हत्या

हत्यारे फोटोग्राफी के नाम पर तुषार को सुपर कॉरिडोर ले गए वहां पत्थरों से चेहरा कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में उसके कैमरे और अन्य सामान को छु …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 09 May 2026 01:20:09 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 01:20:09 PM (IST)

हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कैद की सजा। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने का प्रयास भी किया था
  2. मृतक तुषार वर्मा फोटोग्राफी का काम करता था
  3. हत्यारे पहले तो फोटोग्राफी के नाम पर तुषार को सुपर कॉरिडोर ले गए वहां हत्या कर दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। युवक के चेहरे को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या करने वाले दो हत्यारों को सेशन कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने का प्रयास भी किया, लेकिन उनकी चालाकी कोर्ट के सामने काम नहीं आई।

वारदात 28 जनवरी से 29 जनवरी 2019 के बीच हुई थी। मृतक का नाम तुषार वर्मा है। वह फोटोग्राफी का काम करता था। एजीपी योगेश जायसवाल ने बताया कि हत्यारों के नाम राहुल पिता दिनेश कोठे निवासी नगीन नगर और गोलू उर्फ शिवम पिता दिनेश गौहर निवासी गणगौर घाट इंदौर है।

कोर्ट ने हत्यारों पर अर्थदंड भी लगाया

दोनों हत्यारे पहले तो फोटोग्राफी के नाम पर तुषार को सुपर कॉरिडोर ले गए वहां पत्थरों से उसका चेहरा कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्यारों ने बाद में उसके कैमरे और अन्य सामान को अलग-अलग जगह छुपा दिया। एजीपी जायसवाल ने बताया कि दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने हत्यारों को आजीवन कारावास सुनाने के साथ उन पर अर्थदंड भी लगाया है।

खंडवा के ड्राइवर की बायपास पर सड़क हादसे में मौत

इंदौर। बायपास पर फिर एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे भारी वाहन ने बाइक सवार की जान ले ली। कनाड़िया पुलिस ने मर्ग कायम किया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।पुलिस के अनुसार घटना फीनिक्स सिटाडेल माल के सामने की है।

Source link
#इदर #यवक #क #हतयर #क #आजवन #करवस #पतथर #स #चहर #कचलकर #क #थ #हतय

Post Comment