इंदौर विकास प्राधिकरण की ईवी पहल बनी प्रदेश में मिसाल, हर महीने हजारों लीटर ईंधन की बचत

इंदौर विकास प्राधिकरण की ईवी पहल बनी प्रदेश में मिसाल, हर महीने हजारों लीटर ईंधन की बचत

हर माह हजारों लीटर ईंधन की बचत हो रही है। ऐसी ही पहल इंदौर के सभी शासकीय कार्यालय करने लगे तो ईंधन की बढ़ी बचत हो सकती है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 12 May 2026 09:50:08 AM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 09:50:08 AM (IST)

इंदौर विकास प्राधिकरण। (फाइल फोटो)

HighLights

1. डीजल-पेट्रोल के 23 वाहन हटाकर ईवी वाहन किए अटैच, 13 चल रहे, 10 आएंगे
2. आईडीए प्रदेश में पहला ऐसा सरकारी संस्थान बन गया है, जहां बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग शुरू किया गया है
3. इससे हर माह हजारों लीटर ईंधन की बचत हो रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बढ़ते ईंधन संकट और पर्यावरण संरक्षण की चुनौती के बीच इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने ऐसा कदम उठाया है, जो प्रदेश के अन्य सरकारी संस्थानों के लिए उदाहरण बनता जा रहा है।

आईडीए प्रदेश में पहला ऐसा सरकारी संस्थान बन गया है, जहां पर बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का उपयोग शुरू किया गया है। इससे हर माह हजारों लीटर ईंधन की बचत हो रही है। ऐसी ही पहल इंदौर के सभी शासकीय कार्यालय करने लगे तो ईंधन की बढ़ी बचत हो सकती है।

दरअसल एक जनवरी से शुरू किए गए इस नवाचार के तहत वर्तमान में 13 ईवी वाहन विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में लगाए गए हैं। इन वाहनों के उपयोग से हर माह करीब साढ़े तीन हजार से चार हजार लीटर तक पेट्रोल-डीजल की बचत हो रही है। खास बात यह है कि अगले माह 10 और ईवी वाहन शामिल किए जाने की तैयारी है, जिससे बचत का आंकड़ा और बढ़ेगा।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का आह्वान किया था। आइडीए के इस दिशा में किए गए प्रयास यह संदेंश देते है कि सरकारी संस्थान चाहें तो बड़े स्तर पर बदलाव संभव है। आइडीए सीइओ डा. परीक्षित झाड़े ने आइडीए की कमान संभालने के बाद इस नवाचार को अपने का निर्णय लिया, ताकि ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी सहेजा जा सके।

ईंधन बचत का प्रभावी मॉडल

वैश्विक स्तर पर बढ़ती ऊर्जा चुनौतियों और पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच आईडीए का यह प्रयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ ईंधन बचत का भी प्रभावी माडल बन रहा है। वर्तमान में शहर के कई बड़े सरकारी विभागों जैसे प्रशासनिक संकुल, नगर निगम और पुलिस विभाग के अलावा अन्य सभी विभागों में अब भी पारंपरिक ईंधन आधारित वाहनों का अधिक उपयोग हो रहा है।इसमें हजारों लीटर पेट्रोल-डीजल की खपत होती है।

हरित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अन्य सरकारी विभाग भी आइडीए की तरह ईवी माडल अपनाते हैं, तो हर वर्ष लाखों लीटर ईंधन बचाया जा सकता है। साथ ही आमजन में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर सकारात्मक संदेश जाएगा और शहर हरित परिवहन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकेगा।

• प्रधानमंत्री ने किया है ईवी वाहनों के उपयोग का आव्हान
• आइडीए ने 23 ईंधन वाहन हटाकर, ईवी वाहन किए अटेच
• हर माह चार हजार लीटर ईंधन की हो रही बचत
• कुल 23 वाहन होने है अटेच, 13 किए, 10 आएंगे

सावधान! 10 साल में नहीं बनाया घर तो रद्द हो सकती है लीज, IDA की योजनाओं में हजारों आवेदन लंबित

Source link
#इदर #वकस #परधकरण #क #ईव #पहल #बन #परदश #म #मसल #हर #महन #हजर #लटर #ईधन #क #बचत

Previous post

Pakistan allowed Iran to park military aircraft on its airfields despite mediator role in conflict with U.S.

Next post

लाइमलाइट से दूर रहने वाली करिश्मा कपूर की बेटी अचानक हुई वायरल, तस्वीरें देख लोग बोले- नेक्स्ट स्टार किड…

Karisma Kapoor Daughter Samaira Kapoor: करिश्मा कपूर 90 के दशक की बॉलीवुड की एक टैलेंटेड अभिनेत्री मानी जाती है। उन्होंने अपने दौर में काफी हिट फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों पर भी राज किया। आज भी उनके फैंस उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनके टैलेंट को लेकर काफी उन्हें पसंद करते हैं। लेकिन इस बार करिश्मा कपूर नहीं बल्कि उनकी बेटी समायरा कपूर लाइमलाइट में बनी हुई है।

करिश्मा कपूर की बेटी का गॉर्जियस अंदाज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में समायरा कपूर को मुंबई में एक पब्लिक प्लेस पर देखा गया। जहां पर उनका बेहद ही स्टाइलिश और सिंपल अंदाज देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने स्ट्रेपलेस ड्रेस पहनी हुई थी। नो मेकअप लुक में और खुले बालों में वह काफी ब्यूटीफुल लग रही थी। इस दौरान करिश्मा कपूर भी अपनी बेटी के साथ में थी। तभी दोनों मां बेटी की जोड़ी नजर आई। अब लगातार समायरा कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फैन्स ने दी बॉलीवुड में आने की नसीहत

समायरा कपूर की इन तस्वीरों पर फैन्स भी खूब रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। काफी लोगों ने ब्यूटीफुल बता रहे हैं तो काफी लोग कह रहे हैं कि समायरा कपूर को बॉलीवुड में एंट्री कर लेनी चाहिए। हालांकि काफी लोग संजय कपूर की उन्हें कार्बन कॉपी भी बता रहे हैं।

समायरा कपूर की पढ़ाई

अगर हम समायरा कपूर की बात करें तो आपको बता दें कि अभी उनकी उम्र सिर्फ 21 साल की है। उन्होंने अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की है। लेकिन अभी वह अमेरिका के मैसाचूसेट्स में टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही है। 2027 में उनकी ग्रेजुएशन पूरी हो जाएगी और सोशल मीडिया पर वह बेहद कम एक्टिव नजर आती है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट है और वह अपनी मां के सुपरस्टार होने के बावजूद भी लाइमलाइट से दूरी बनाकर रहना पसंद करती हैं।

करिश्मा और संजय का रिश्ता

अगर हम समायरा कपूर के माता-पिता की बात करें तो आपको बता दें कि करिश्मा कपूर बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और अभी के वक्त में भी वह इंडस्ट्री में एक्टिव है। साल 2003 में उनकी दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ में शादी हुई थी। करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं बेटी का नाम समायरा कपूर है और बेटे का नाम कियान कपूर है। लेकिन करिश्मा और संजय की शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई। 2014 में उनका तलाक हो गया और पिछले साल संजय कपूर का भी निधन हो गया।

Post Comment