इंदौर से दिल्ली और जलगांव की सीधी फ्लाइट शुरू करेगी एलायंस एयर, बुकिंग हुई शुरू; दो मई से पहली उड़ान

एलायंस एअर समर शेड्यूल में 2 मई से इंदौर से दिल्ली और जलगांव के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 08:38:01 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 08:42:15 AM (IST)

इंदौर से दिल्ली और जलगांव की सीधी फ्लाइट शुरू करेगी एलायंस एयर, बुकिंग हुई शुरू; दो मई से पहली उड़ान
एलायंस एअर की दोनों फ्लाइट से इंदौर के यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

HighLights

1. एक ही विमान से संचालित होंगी दोनों उड़ानें, दिल्ली-इंदौर-जलगांव-इंदौर-दिल्ली रूट पर चलेगा; दिल्ली के लिए 12वीं उड़ान होगी
2. इंदौर-दिल्ली : दिल्ली से शाम 4.50 बजे रवाना, 6.50 बजे इंदौर; इंदौर से रात 9.25 बजे रवाना, 11.30 बजे दिल्ली
3. इंदौर-जलगांव : इंदौर से शाम 7.15 बजे रवाना, 7.55 बजे जलगांव; जलगांव से रात 8.20 बजे रवाना, 9 बजे इंदौर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। समर शेड्यूल में एलायंस एअर इंदौर से अपनी उड़ान को फिर से शुरू करने जा रही है। इस बार उड़ान दिल्ली के साथ ही जलगांव के लिए संचालित की जाएगी। विमान कंपनी ने दो मई से उड़ानों की घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू की है। इससे जलगांव के लिए इंदौर से पहली सीधी उड़ान की सुविधा मिलेगी।

दिल्ली के लिए भी अतिरिक्त विकल्प यात्रियों को मिलेगा। यह उड़ानें सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट के 24 घंटे संचालित होने के बाद अब विमान कंपनियों ने समर शेड्यूल के लिए नई उड़ानों की घोषणा की है।

मई के पहले सप्ताह से शुरुआत

एलायंस एअर मई के पहले सप्ताह में एक साथ दो शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू करने जा रही है। दिल्ली और जलगांव के लिए शुरू होने वाली उड़ानों से यात्रियों को फायदा होगा। गौरतलब है कि एलायंस एअर पहले भी दिल्ली के लिए सीधी उड़ान संचालित कर रही थी, लेकिन वर्तमान में इसका संचालन बंद है।

अब समर सीजन में फिर से विमान कंपनी दिल्ली के साथ जलगांव की उड़ान शुरू कर रही है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। वर्तमान में दिल्ली के लिए इंदौर से ग्यारह उड़ानें संचालित होती हैं। एलायंस एअर की उड़ान शुरू होने के बाद उड़ानों की संख्या 12 हो जाएगी।

एक ही विमान का उपयोग

स्टेशन मैनेजर समीर कुलकर्णी ने बताया कि विमान कंपनी दिल्ली और जलगांव की उड़ान के लिए एक ही विमान का उपयोग करेगी। उड़ान दिल्ली से इंदौर आकर जलगांव जाएगी और वापसी में इंदौर आकर रात्रि में दिल्ली पहुंचेगी। इससे यात्रियों को इंदौर से दिल्ली और जलगांव के लिए सीधी उड़ान सुविधा मिलेगी। जलगांव से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर विकल्प इस उड़ान के कारण मिलेगा।

यह रहेगा शेड्यूल

इंदौर-दिल्ली उड़ान

दिल्ली-इंदौर : 9आई 627 उड़ान दिल्ली से शाम 4.50 बजे रवाना होकर शाम 6.50 बजे इंदौर पहुंचेगी।

इंदौर-दिल्ली : 9आई 828 उड़ान इंदौर से रात्रि 9.25 बजे रवाना होगी और रात्रि 11.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इंदौर-जलगांव उड़ान

इंदौर-जलगांव : 9आई 627 उड़ान इंदौर से शाम 7.15 बजे रवाना होकर रात्रि 7.55 बजे जलगांव पहुंचेगी।

जलगांव-इंदौर : 9आई 828 उड़ान जलगांव से रात्रि 8.20 बजे रवाना होगी और रात्रि 9 बजे इंदौर पहुंचेगी।

Source link
#इदर #स #दलल #और #जलगव #क #सध #फलइट #शर #करग #एलयस #एयर #बकग #हई #शर #द #मई #स #पहल #उडन

Previous post

विश्व पुस्तक दिवस :हमारी प्राचीन संस्कृति में पुस्तकों का विशेष महत्व – World Book Day: The Special Significance Of Books In Our Ancient Culture, Blog News In Hindi

Next post

Lamine Yamal injury update — Will Barcelona and Spain star be able to play in FIFA World Cup 2026?

Lamine Yamal scored the winner for Barcelona against Celta Vigo but was forced to leave the field early with what seemed like a hamstring injury.

Yamal converted from the spot in the 40th minute, but limped off the field with support from the medical team before half-time.

The 18-year-old has 24 goals and 18 assists for Barcelona this season, helping the side remain in pole position to lift the La Liga title. However, Yamal’s hamstring injury could see him miss the remainder of the domestic season, and also puts his World Cup ambitions in jeopardy.

According to Spanish media outlet Mundo Deportivo, initial examinations suggest Yamal has a hamstring tear, which could rule him out for at least five weeks.

Further tests will be conducted on Thursday to determine the full extent of the injury.

Spain will sweat over Yamal’s injury as the forward was a crucial presence in La Furia Roja’s victorious European Championship in 2024, with a goal and seven assists in that tournament.

Published on Apr 23, 2026

#Lamine #Yamal #injury #update #Barcelona #Spain #star #play #FIFA #World #Cup

Post Comment