ग्वालियर में एक महिला के पर्स से 5 लाख रुपए से अधिक कीमत के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला अपने पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गोला का मंदिर से पुरानी छावनी जा रही थी। रास्ते में ई-रिक्शा में सवार एक संदेही महिला ने मौका पाकर पर्स की चेन खोलकर जेवर पार कर दिए। घटना 16 अप्रैल शाम करीब 4:30 बजे की है। थाटीपुर निवासी 28 वर्षीय रीना जाटव अपने पिता लोकेन्द्र सिंह जाटव के साथ पहले टेंपो से गोला का मंदिर चौराहे तक पहुंचीं, जहां से दोनों नीले रंग के ई-रिक्शा में सवार हुए। कुछ दूरी बाद एक अन्य महिला भी ई-रिक्शा में बैठी और रीना के पास आकर बैठ गई। रास्ते में जब-जब ई-रिक्शा गड्ढों से गुजरा, संदेही महिला पर्स पर हाथ साफ करती रही और यादव धर्मकांटा के पास उतर गई। पुरानी छावनी पहुंचने पर रीना ने पर्स की चेन खुली देखी तो घटना का पता चला। जांच करने पर उसमें रखे करीब 5 लाख रुपए के सोने के गहने और करीब 150 ग्राम चांदी के जेवर गायब मिले। महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुरानी छावनी थाना पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर लिया है और संदेही महिला की तलाश की जा रही है। गड्ढों के झटकों का फायदा उठाकर की चोरी रीना ने बताया कि ई-रिक्शा जिस रास्ते से जा रहा था, वहां सड़क काफी खराब थी। जब भी पहिया गड्ढे में पड़ता, पास बैठी महिला झटके के साथ उन पर गिर जाती थी। इसी दौरान उसने हैंड बैग की चेन खोलकर गहनों वाला पर्स निकाल लिया और यादव धर्मकांटा पर उतरकर फरार हो गई। CCTV में कैद हुई संदेही महिला पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खंगाले, जिसमें संदेही महिला यादव धर्मकांटा पर उतरकर पैदल जाते हुए नजर आई है। पुलिस अब उसके आने-जाने का रूट ट्रेस कर रही है, ताकि उसे जल्द पकड़ा जा सके। लगातार हो रही ऐसी वारदातें शहर में सवारी वाहन चोरों के लिए आसान निशाना बनते जा रहे हैं। बदमाश अक्सर दो थाना क्षेत्रों की सीमा पर वारदात को अंजाम देते हैं, जिससे वारदात के बाद आसानी से फरार हो सकें और पीड़ित पुलिस के बीच उलझा रहे। बाहरी गिरोह पर शक पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ऐसे मामलों में बाहरी जिलों के गिरोह सक्रिय हो सकते हैं। ये बदमाश वारदात को अंजाम देकर तुरंत शहर छोड़ देते हैं, जिससे उनकी गिरफ्तारी मुश्किल हो जाती है। अब पुलिस बाहरी संदिग्धों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुरानी छावनी थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने बताया कि महिला के पर्स से सोने-चांदी के जेवर चोरी होने का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में कुछ सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#ईरकश #स #महल #क #लख #क #जवर #चर #गवलयर #म #शद #म #ज #रह #थ #गडढ #क #झटक #क #फयद #उठकर #वरदत #Gwalior #News



Post Comment