उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में 17 दिव्यांग बच्चों की मौत के मामले को लेकर हाई कोर्ट में चल रही याचिका में न्यायमित्र और शासन ने अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश कर …और पढ़ें
HighLights
- न्यायमित्र और शासन ने अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है
- दोनों ही में सेवाधाम आश्रम को क्लीनचिट दे दी गई है
- कोर्ट ने न्यायमित्र की रिपोर्ट पर शासन से जवाब मांगा है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में 17 दिव्यांग बच्चों की मौत के मामले को लेकर हाई कोर्ट में चल रही याचिका में न्यायमित्र और शासन ने अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। दोनों ही में सेवाधाम आश्रम को क्लीनचिट दे दी गई है। कोर्ट ने न्यायमित्र की रिपोर्ट पर शासन से जवाब मांगा है। मामले में अगले सप्ताह दोबारा सुनवाई होगी।
इंदौर के युगपुरुष आश्रम से उज्जैन के सेवाधाम आश्रम भेजे गए दिव्यांग बच्चों में से 17 की मृत्यु के बाद हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की है। कोर्ट ने मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता अमित अग्रवाल को न्यायमित्र नियुक्त किया है। उन्होंने स्वयं सेवाधाम आश्रम का दौरा कर रिपोर्ट तैयार की है।
इसमें आश्रम की व्यवस्थाओं को बेहतर बताया है। मामले में शासन की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट में बच्चों की मौत के लिए आश्रम या वहां के कर्मचारियों को दोषी नहीं माना है। बुधवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि शासन ने अब तक आश्रम को दवाएं उपलब्ध नहीं कराई हैं।
यह भी बताया गया कि आश्रम में बच्चों की जांच की सिर्फ औपचारिकता पूरी की जाती है। इस पर कोर्ट ने कहा कि शासन न्यायमित्र की रिपोर्ट को लेकर अपना जवाब प्रस्तुत करे।
हिंदू महिला के घर में शराब पार्टी करते पकड़ा
इंदौर। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रेम नगर में एक घर से मुस्लिम व्यक्ति और उसके साथी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। जूनी इंदौर पुलिस ने केस दर्ज किया है। टीआइ अनिल गुप्ता के अनुसार आरोपित निसार मोहम्मद और तरुण मावरे को पकड़ा गया है। दोनों हिंदू को हिंदू महिला के घर से पकड़ा गया है। पुलिस ने आबकारी एक्ट और प्रतिबंधात्मक धारा में केस दर्ज किया है।
Source link
#उजजन #क #सवधम #आशरम #म #दवयग #बचच #क #मत #क #ममल #म #रपरट #पश #अगल #सपतह #हग #करट #म #सनवई


Post Comment