मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से दायर 23 साल पुराने मानहानि प्रकरण में हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को जवाब पेश करने के लिए समय दे दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 1 जुलाई को होगी। यह मामला वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए कथित बयानों से जुड़ा है। दिग्विजय सिंह का आरोप है कि चुनावी सभाओं में उमा भारती ने उनके अंडरवर्ल्ड से संबंध होने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा। इसी आधार पर उन्होंने मानहानि का मामला दायर किया था। गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान उमा भारती की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब 1 जुलाई को होने वाली सुनवाई में उमा भारती का पक्ष रिकॉर्ड पर आने के बाद हाईकोर्ट मामले में आगे की कार्रवाई तय करेगा। करीब 23 साल पुराने इस विवाद के फिर अदालत पहुंचने से प्रदेश की उस दौर की सियासत की यादें ताजा हो गई हैं, जब चुनावी मंचों से आरोप-प्रत्यारोप अपने चरम पर थे।
#उम #न #लगए #थ #आरप #दगवजय #क #सबध #अडरवरलड #स #सल #परन #मनहन #ममल #म #सनवई #जवब #दन #क #लए #उम #भरत #न #मग #समय #Jabalpur #News



Post Comment