भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में केरल की 25 साल की महिला एथलीट एंसी सोजन का लंबी कूद के इवेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला है। एंसी सोजन ने नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद के इवेंट में 6.88 मीटर की छलांग लगाने के साथ नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं एंसी सोजन ने रांची में हुए फेडरेशन कप में 6.76 मीटर की छलांग लगाते हुए पहले ही एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने का टिकट भी हासिल कर लिया था। वहीं एंसी सोजन ने दिग्गज भारतीय महिला एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज के 22 साल पुराने 6.83 मीटर लंबी कूद के नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ अब उसे अपने नाम दर्ज करवा लिया है।
अपने 5वें प्रयास में एंसी सोजन ने बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड
एंसी सोजन पिछले कुछ सालों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोजन ने अपने 5वें प्रयास में जब 6.83 मीटर की छलांग लगाई उसी के साथ वह नया नेशनल रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हो गईं। अंजू बॉबी जॉर्ज ने साल 2004 के एथेंस ओलंपिक में 6.83 मीटर की छलांग लगाते हुए नेशनल रिकॉर्ड बनाया था जो अब तक उन्हीं के नाम पर था। एंसी सोजन पिछले 20 सालों में एशिया की सिर्फ दूसरी ऐसी महिला एथलीट हैं जो 6.85 मीटर से अधिक की छलांग लंबी कूद में लगाने में कामयाब हो सकी हैं। वहीं अपनी इस उपलब्धि के साथ एंसी सोजन एशिया की 8वीं सर्वश्रेष्ठ महिला लॉन्ग जम्पर बन गई हैं।
एशियन गेम्स में जीत चुकी हैं सिल्वर मेडल
केरल की 25 साल की महिला एथलीट एंसी सोजन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने साल 2023 के एशियन गेम्स में 6.63 मीटर की छलांग लगाने के साथ सिल्वर मेडल को अपने नाम किया था। इसके बाद एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल को जीता था। अब सभी की नजरें जापान में होने वाले एशियन गेम्स में एंसी सोजन के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं जिसमें उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद की जा रही है। वहीं इसके अलावा आगामी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी एंसी से सभी की काफी उम्मीदें हैं जिसमें वह पदक जीतने वाली दावेदारों में शामिल हो गई हैं।
ये भी पढ़ें
सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड, Asian Games 2026 के लिए भी पक्की की जगह
भारतीय महिला धावकों का चीन में दिखा कमाल, एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में 4×100 में जीता गोल्ड मेडल
window.addEventListener('load', (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
#एस #सजन #न #लब #कद #म #रच #इतहस #अज #बब #जरज #क #सल #परन #तड #नशनल #रकरड



Post Comment