इंदौर शहर में वृहद स्तर पर पौधारोपण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पितृ पर्वत मार्ग स्थित बुढानिया की 48 एकड़ पहाड़ी पर इस वर्ष लगभग 1 लाख पौधों का रोपण…और पढ़ें
HighLights
- प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर पौधारोपण की तैयारियां शुरू हो गई हैं
- पितृ पर्वत मार्ग स्थित बुढानिया की 48 एकड़ पहाड़ी पर इस वर्ष लगभग 1 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा
- यह पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा इंदौर को और अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रधानमंत्री के आह्वान पर संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत इंदौर शहर में वृहद स्तर पर पौधारोपण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पितृ पर्वत मार्ग स्थित बुढानिया की 48 एकड़ पहाड़ी पर इस वर्ष लगभग 1 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।
यह पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा इंदौर को और अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अभियान की तैयारियों का लिया जायजा
अभियान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) के कमांडेंट ज्ञानेश्वर खाड़े तथा नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।
पौधारोपण को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की
प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बीएसएफ अधिकारियों एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ पौधों की उपलब्धता, गड्ढे तैयार करने के कार्य, सिंचाई व्यवस्था, पौधों के संरक्षण, रखरखाव तथा पौधारोपण के चरणबद्ध क्रियान्वयन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।
प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चर्चा के दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण की जाएं ताकि पौधारोपण अभियान प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सके।
पौधारोपण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं
नगर निगम के अनुसार सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से उपलब्ध कराई गई बुढानिया की 48 एकड़ भूमि पर आगामी दिनों में लगभग 2 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। अभियान में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों की भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
Source link
#एक #पड #म #क #नम #इदर #म #पत #परवत #मरग #पर #बढनय #क #एकड #पहड #पर #हग #लख #पध #क #रपण



Post Comment