×
एमपी के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2 दिन में दीं 600 अनुकंपा नियुक्ति, 30 और अनुकंपा आदेश जारी किए जाएंगे

एमपी के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2 दिन में दीं 600 अनुकंपा नियुक्ति, 30 और अनुकंपा आदेश जारी किए जाएंगे

लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के स्वजन को आखिरकार अनुकंपा नियुक्तियां मिल ही गईं। विभाग ने 2 दिन …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 12:35:30 AM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 12:35:30 AM (IST)

एमपी के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2 दिन में दीं 600 अनुकंपा नियुक्ति

HighLights

  1. स्कूल शिक्षा विभाग ने 2 दिन में 600 अनुकंपा आदेश जारी किए
  2. लंबे समय से लंबित 859 मामलों पर सीएम मोहन ने दिए थे निर्देश
  3. आगामी दो दिनों में 30 और अनुकंपा आदेश जारी किए जाएंगे

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के स्वजन को आखिरकार अनुकंपा नियुक्तियां मिल ही गईं। विभाग ने 2 दिन में 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। लगभग 30 और आदेश आगामी दो दिन में जारी किए जाएंगे। बाकी बचे प्रकरणों में भी संवेदनशीलता के साथ आवश्यक विकल्प पर विचार किया जा रहा है।

859 लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए भोपाल बुलाए गए अधिकारी

स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय से 859 अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण लंबित थे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों की जानकारी बुलाई तो सक्रिय हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने दो दिन में 600 अनुकंपा नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। इसके लिए आयुक्त लोक शिक्षण अभिषेक सिंह ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को भोपाल बुलाया और देर रात तक प्रकरणों का परीक्षण करवाकर नियुक्ति आदेश जारी करवाए।

#एमप #क #सकल #शकष #वभग #न #दन #म #द #अनकप #नयकत #और #अनकप #आदश #जर #कए #जएग

Previous post

Asian Games: भारतीय बल्लेबाजों ने नहीं, इस नेपाली खिलाड़ी ने एक मैच में जड़े सबसे ज्यादा छक्के, टॉप-5 में कौन-कौन?

Next post

JPN vs AFG: भारत को कड़ी टक्कर देने के बाद अफगानिस्तान से भिड़ने के लिए जापान तैयार, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच

Post Comment