ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिन बहुत खराब चल रहे हैं। लग ही नहीं रहा है कि ये एक विश्व चैंपियन टीम खेल रही है। बांग्लादेश के दौरे पर पहुंची टीम के बल्लेबाज एक के बाद एक नया शर्मनाक रिकॉर्ड बना रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ जारी दूसरे वनडे में तो कमाल हो गया। टीम के तीन बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। टीम के खाते में एक भी रन नहीं था और तीन बल्लेबाज आते ही पवेलियन लौट गए। इस बीच बांग्लादेश के गेंदबाजों ने पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया की पोल खेलकर रख दी है।
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 86 रन से हार चुकी है ऑस्ट्रेलिया की टीम
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस वक्त तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल 191 रन ही बना सकी थी। बांग्लादेश ने इसे 86 रन से बड़ी आसानी से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। हालांकि मैच का फैसला डकबर्थ लुइस नियम के आधार पर लिया गया। इसके बाद उम्मीद थी कि टीम कम से कम दूसरे मैच में तो वापसी करेगी, लेकिन दूसरे मुकाबले में हालत और भी पतली हो गई। टीम के पहले तीन बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए आउट हो गए।
मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कोनोली और मैट रेनशॉ शून्य पर आउट होकर लौट गए पवेलियन
सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट चार बॉल के बाद भी अपना खाता नहीं खेल पाए और आउट हो गए। दूसरे ओपनर कूपर कोनोली पहली ही बॉल पर डक पर आउट होकर वापस चले गए। मैट रेनशॉ भी पांच बॉल पर शून्य पर आउट हो गए। यानी टीम का स्कोर जब जीरो था, तब तक तीन बल्लेबाज पवेलियन में आराम फरमा रहे थे। वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के साथ ऐसा केवल तीसरी बार हुआ है, जब टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज बिना खाता खेले आउट हो गए हों। पहली बार ऐसा साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ था। इसके बाद साल 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम के दोनों ओपनर बिना कोई रन बनाए चले गए। इसके बाद अब जाकर ऐसा नजारा देखने के लिए मिला है।
शर्मनाक रिकॉर्ड बना रही है ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम
ऑस्ट्रेलिया अब वनडे क्रिकेट में दुनिया की ऐसी चौथी टीम बन गई है, जिसके पहले तीन बल्लेबाज जीरो पर आउट होकर वापस चले गए हों। इससे पहले ऐसा साल 2003 में बांग्लादेश में हुआ था, तब बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें आमने सामने थीं और विश्व कप का मुकाबला खेला जा रहा था। उस मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने पहली ही ओवर में हैट्रिक लेकर नया इतिहास रचा था।
एलेक्स कैरी भी जल्द ही लौट पवेलियन
इसके बाद जोश इंग्लिश और एलेक्स कैरी ने पारी का संभालने की कोशिश की, लेकिन वे भी ज्यादा देर तक कामयाब नहीं हो पाए। जब सात ओवर का खेल खत्म हुआ, तब तक टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए थे। इसी स्कोर पर मैच के आठवें ओवर में एलेक्स कैरी भी आउट हो गए। उन्होंने 17 बॉल पर 13 रन की एक छोटी सी पारी खेली। लेकिन इतना जरूर हुआ कि बांग्लादेशी गेंदबाजों ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम समझी जानी वाली ऑस्ट्रेलिया की पोल खोलकर रख दी है।
अगले ही साल खेल जाना है वनडे विश्व कप टूर्नामेंट
बड़ी और अहम बात ये है कि अगले ही साल यानी 2027 में वनडे विश्व कप खेला जाना है। इसके लिए दुनियाभर की टीमें अपनी अपनी तैयारी कर रही हैं। इसी के तहत ये सीरीज भी खेली जा रही है, लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई टीम कर रही है, वो तो इसे जीतने की दावेदार नहीं मानी जा रही है। आपको याद दिला दें कि साल 2023 में टीम इंडिया को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने ही विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन इस वक्त टीम की हालत बहुत लचर नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी का आया ट्राई सीरीज में तूफान, अफगानिस्तान के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से ढाया कहर
IPL से नदारद रहने के बाद एमएस धोनी अचानक इस T20 लीग में दिखे, वीडियो हो रहा वायरल
Latest Cricket News
#ऑसटरलयई #बललबज #न #त #शरमसर #कर #दय #रन #पर #गर #वकट #बगलदश #न #खल #द #पल



Post Comment