कटनी में जनऔषधि केंद्र प्लेटफार्म से दूर:  साइन बोर्ड नहीं रहने से यात्रियों को नहीं मिल पा रहा सस्ती दवाओं का लाभ – Katni News
कटनी में जनऔषधि केंद्र प्लेटफार्म से दूर: साइन बोर्ड नहीं रहने से यात्रियों को नहीं मिल पा रहा सस्ती दवाओं का लाभ – Katni News
कटनी स्टेशन पर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए शुरू किया गया प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पा रहा है। केंद्र की स्थापना स्टेशन के बाहर पार्किंग क्षेत्र में होने और सूचना के अभाव के कारण यात्री सस्ती दवाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। यह जनऔषधि केंद्र कटनी स्टेशन पर पिछले लगभग डेढ़ वर्षों से संचालित है। नियमों के अनुसार, इसे प्लेटफॉर्म पर या यात्रियों की आसान पहुंच वाली जगह पर होना चाहिए था। हालांकि, यह केंद्र वर्तमान में स्टेशन के मुख्य भवन से बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग क्षेत्र के पास स्थित है। प्लेटफॉर्म से इसकी अधिक दूरी के कारण, ट्रेन के ठहराव के समय यात्री यहां आकर दवा खरीदने में असमर्थ रहते हैं। सूचना अभाव से केंद्र तक नहीं पहुंच पाते यात्री केंद्र की असफलता का एक प्रमुख कारण रेलवे का कमजोर सूचना तंत्र भी है। स्टेशन परिसर या प्लेटफॉर्मों पर इस केंद्र के संबंध में कोई साइन बोर्ड या दिशा-सूचक नहीं लगाए गए हैं। इसके अलावा, स्टेशन पर होने वाली आधिकारिक घोषणाओं में भी जनऔषधि केंद्र का उल्लेख नहीं किया जाता। नतीजतन, बाहर से आने वाले यात्रियों को स्टेशन परिसर में सस्ती दवाओं की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी नहीं मिल पाती। गर्मी के मौसम में या अचानक तबीयत बिगड़ने पर प्लेटफॉर्म पर दवा न मिलने के कारण यात्रियों को रेलवे हेल्पलाइन का सहारा लेना पड़ता है। ऐसी आपात स्थिति में रेलवे की ओर से डॉक्टर को बुलाया जाता है, जिसके लिए यात्रियों को डॉक्टर की फीस और दवाओं का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। यदि यह केंद्र प्लेटफॉर्म पर स्थित होता, तो यात्री स्वयं जाकर प्राथमिक इलाज की दवाएं किफायती दरों पर प्राप्त कर सकते थे। यात्री बोले-जानकारी देने वाला कोई नहीं एक यात्री विजय कुमार ने बताया, ‘सफर में अचानक तबीयत खराब होने पर प्लेटफॉर्म पर दवा न मिलना बड़ी मुसीबत है। अगर केंद्र प्लेटफॉर्म पर हो तो राहत मिले, यहां तो जानकारी देने वाला भी कोई नहीं है।’ बच्चों के साथ सफर के दौरान अचानक दवाओं की जरूरत पड़ती है, लेकिन कटनी स्टेशन पर यह सुविधा आसानी से उपलब्ध नहीं है। यात्री कंचन सिंह ने बताया कि स्टेशन के अंदर दवा केंद्र नहीं होने से परेशानी होती है। स्टेशन प्रबंधक बोले-जल्द लगवाया जाएगा साइन बोर्ड स्टेशन के बाहर संचालित जन औषधि केंद्र का संचालन निजी फर्म की ओर से किया जा रहा है, जहां संचालक को रेलवे को तय किराया देना होता है और दवाएं निर्धारित छूट पर उपलब्ध करानी होती हैं। हालांकि, स्टेशन परिसर के बाहर होने के कारण यहां ग्राहकों की संख्या कम रहती है, जिससे यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पाता। केंद्र के कर्मचारियों के अनुसार, अधिकांश यात्री ट्रेन के दौरान इस सुविधा तक पहुंच ही नहीं पाते और बाहर निकलने पर ही यहां आते हैं, जिससे इसकी उपयोगिता सीमित हो जाती है। स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जन औषधि केंद्र संचालित किया जा रहा है और जल्द ही इसे लेकर साइन बोर्ड भी लगवाया जाएगा, ताकि यात्रियों को इसकी जानकारी मिल सके।
#कटन #म #जनऔषध #कदर #पलटफरम #स #दर #सइन #बरड #नह #रहन #स #यतरय #क #नह #मल #प #रह #ससत #दवओ #क #लभ #Katni #News
Previous post
White Denim Shorts Are Back—These Are the Best Pairs for Every Body Type
Next post
‘टॉक्सिक’ के बाद अब वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बदली रिलीज डेट, एक्टर ने यश का जताया आभार
आए दिन फिल्मों की रिलीज डेट में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों ‘बंदर’ की रिलीज डेट बदली। वहीं आज यश की मच अवेटेड ‘टॉक्सिक’ फिर आगे बढ़ गई। अब वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज में भी एक बार फिर बदलाव किया गया है। 22 मई को रिलीज होने वाली ये फिल्म अब नए बदलाव के साथ अपनी पुरानी रिलीज डेट यानी 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Hai jawani toh ishq hona hai, hai jawani toh ishq hona hai new release date, hai jawani toh ishq hona hai release on 5th june, toxic, varun dhawan, varun dhawan in hai jawani toh ishq hona hai, mrunal thakur in hai jawani toh ishq hona hai, david dhawan, david dhawan hai jawani toh ishq hona hai, hai jawani toh ishq hona hai release date change, varun dhawan thanks to yash, yash in toxic, toxic release date change, toxic new release date, Entertainment News in Hindi, Bollywood News in Hindi, Bollywood Hindi News, है जवानी तो इश्क होना है, है जवानी तो इश्क होना है की नई रिलीज डेट, है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज डेट 5 जून, टॉक्सिक, वरुण धवन, है जवानी तो इश्क होना है में वरुण धवन, है जवानी तो इश्क होना है में मृणाल ठाकुर, डेविड धवन, डेविड धवन है जवानी तो इश्क होना है, है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज डेट बदली
Post Comment