×
कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, सूर्यकुमार यादव ने भी 200 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, सूर्यकुमार यादव ने भी 200 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर का मुंबई टी20 लीग के मौजूदा सीजन में छह जून की शाम को खेले गए मुकाबले में बल्ले से कमाल देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 61 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की टीम को 5 विकेट से मात देने में अहम भूमिका अदा की। श्रेयस अय्यर जिन्होंने लगभग तीन साल पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था, उनको सूर्यकुमार यादव की जगह पर ही नया कप्तान बनाए जाने का फैसला लिया गया है। इस मुकाबले में सूर्या के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उनका भी बल्ले से पुराना अंदाज लंबे समय के बाद देखने को मिला जिसमें उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

श्रेयस ने संभाली पारी, टीम को दिलाई आसान जीत

ट्रायम्फ्स नाइट्स MNE की टीम के खिलाफ सोबो मुंबई फाल्कन्स को 148 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए उन्होंने 13 के स्कोर पर पहला और फिर 41 पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ पहले थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी की और फिर नजरें जमाने के साथ तेजी से रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। श्रेयस ने इस मुकाबले में 36 गेंदों का सामना करते हुए 61 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और चार छक्के देखने को मिले तो वहीं स्ट्राइक रेट 169.44 का रहा। श्रेयस को उनकी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

सूर्यकुमार यादव का लंबे समय बाद दिखा पुराना अंदाज

टीम इंडिया की कप्तानी गंवाने के साथ सूर्यकुमार यादव को स्क्वाड से बाहर भी कर दिया गया है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उनका पिछले काफी समय लगातार खराब फॉर्म था। आईपीएल 2026 में भी वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। वहीं अब कप्तानी जाने के बाद सूर्या का फिर से वही पुराना अंदाज देखने को मिला है, जिसमें सोबो मुंबई फाल्कन्स के खिलाफ भले ही उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 24 गेंदों में 3 चौके और चार छक्कों के दम पर 48 रनों की बेहतरीन पारी 200 के स्ट्राइक रेट से खेली। इससे पहले उन्होंने मुंबई टी20 लीग के पिछले 2 मैचों में 4 और 19 रनों की पारियां खेली थी।

ये भी पढ़ें

VIDEO: श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर सूर्यकुमार यादव का आया बयान, रोहित शर्मा ने भी दी बधाई

सूर्यकुमार यादव का टीम इंडिया से बाहर होने पर आया पहला रिएक्शन, स्टोरी पोस्ट कर लिखे सिर्फ 11 शब्द

Latest Cricket News


#कपतन #बनत #ह #शरयस #अययर #न #जत #पलयर #ऑफ #द #मच #अवरड #सरयकमर #यदव #न #भ #क #सटरइक #रट #स #ठक #रन

Post Comment