×
कभी विधानसभा चुनाव में थे बसपा प्रत्याशी, अब भैंस चोरी के मामले में गिरफ्तार, MP के झाबुआ में नेता जी से 25 हजार रुपए बरामद

कभी विधानसभा चुनाव में थे बसपा प्रत्याशी, अब भैंस चोरी के मामले में गिरफ्तार, MP के झाबुआ में नेता जी से 25 हजार रुपए बरामद

झाबुआ सीट से बसपा प्रत्याशी रहे बालू नूरजी निनामा को भैंस चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 13 Jun 2026 10:18:03 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Jun 2026 11:49:04 PM (IST)

भैंस चोरी का लगा आरोप( फाइल फोटो)

HighLights

  1. विधानसभा चुनाव में झाबुआ सीट से बसपा प्रत्याशी रहे बालू निनामा गिरफ्तार
  2. भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपित से 25 हजार रुपये जब्त किए
  3. फरियादी की शिकायत पर कार्रवाई, भैंस खरीदने वाले की तलाश जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, झाबुआ। मध्य प्रदेश विधानसभा के 2023 में हुए चुनाव में झाबुआ सीट से बसपा प्रत्याशी रहे बालू नूरजी निनामा को भैंस चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनसे 25 हजार रुपये बरामद किए हैं। बताया गया कि यह राशि उन्होंने भैंस बेचकर प्राप्त की थी। बता दें कि बालू राजनीति में काफी सक्रिय रहता है। वह पहले भी कई चुनाव लड़ चुका है।

आरोपित के घर के बाहर पाड़ा बंधा हुआ

फरियादी मैथू डामोर के मुताबिक, नौ जून को उन्होंने अपनी भैंस और पाड़ा चरने के लिए छोड़े थे। वापस नहीं लौटने पर उन्होंने खोजबीन शुरू की। 10 जून को टिकड़ी मोती पहुंचने पर देखा कि आरोपित बालू के घर के बाहर पाड़ा बंधा हुआ है।

#कभ #वधनसभ #चनव #म #थ #बसप #परतयश #अब #भस #चर #क #ममल #म #गरफतर #क #झबआ #म #नत #ज #स #हजर #रपए #बरमद

Post Comment