कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के खजरी खिरिया बायपास पर वारदात गोहलपुर मोड़ पर हुई।
HighLights
- बदमाशों ने सराफा व्यापारियों को बनाया निशाना
- खजरी खिरिया बायपास पर 59 लाख की लूट
- कटंगी के पास आभूषण छोड़कर हुए फरार
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। खजरी खिरिया बायपास पर मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि लगभग डेढ़ बजे मोपेड सवार तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर दो सराफा व्यापारियों से करीब 59 लाख रुपए के आभूषण और नकदी लूट ली।
बदमाशों ने व्यापारियों की कार भी अपने कब्जे में ले ली और फरार हो गए। वारदात मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि लगभग डेढ़ बजे कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के खजरि खिरिया बायपास पर गोहलपुर मोड़ में हुई। आशंका है कि आरोपितों को सराफा व्यापारियों के पास रुपये एवं सोने-चांदी होने की जानकारी थी।
पुलिस की घेराबंदी से घबराकर फरार
रैकी के बाद उन्होंने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की तुरंत सक्रियता और घेराबंदी से घबराकर आरोपित कार सूनसान जगह पर छोड़कर भाग गए।
जबलपुर के नुनहाई निवासी दीपक जैन और आकाश सोनी का सराफा व्यापार हैं। दोनों मंगलवार को व्यापार के सिलसिले में कार से कटनी गए थे। उनकी कार में रखे एक बैग में सवा पांच लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण सहित कच्चा सोना-चांदी रखा था।
कुल 400 ग्राम सोना जिसकी अनुमानित लागत 30 लाख रुपये और कुल 25 किलो चांदी, जिसका मूल्य लगभग 24 लाख रुपये अनुमानित है। जबलपुर शहरी सीमा प्रवेश के बाद दीपक कार रोक-कर पेशाब करने के लिए उतरें।
तभी मोपेड से तीन युवक पहुंचे। उन्होंने एक आरोपित ने कार में अकेले बैठे दिखे आकाश को चाकू अड़ाकर नीचे उतारा। दो आरोपितों ने पेशब कर रहे दीपक को चाकू दिखाकर डराया। उन्हें धमकाते हुए कार से दूर किया और फिर धक्का देकर नकदी व आभूषण से भरा बैग सहित कार लेकर फरार हो गए।
मौके पर पहुंचा पुलिस बल
व्यापारियों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। बड़ी लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस नियंत्रण कक्ष से समस्त थानों को सतर्क किया गया। जिले की सीमा पर तुरंत पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई। वहीं, घटना स्थल पर तुरंत अधारताल पुलिस का दल पहुंच गया।
पुलिस के अलग-अलग दलों ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी और निगरानी बढ़ा दी। घेराबंदी से घबराकर और पुलिस का सायरन सुनकर आरोपित लूटी गई कार को कटंगी बायपास पर सूनसान जगह में छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने कार को जब्त कर तलाशी ली तो लूटा गया नकदी एवं आभूषण का बैग भी उसमें रखा मिला है। बायपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपित की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
#जबलपर #म #बदमश #न #सरफ #वयपरय #क #बनय #नशन #खजर #खरय #बयपस #पर #लख #क #लट



Post Comment