×
कांग्रेस ने भाजपा के दलबदल दावों को नकारा:  दतिया जिलाध्यक्ष बोले- यह उपचुनाव की हड़बड़ाहट – datia News

कांग्रेस ने भाजपा के दलबदल दावों को नकारा: दतिया जिलाध्यक्ष बोले- यह उपचुनाव की हड़बड़ाहट – datia News


दतिया में राजनीतिक पारा एक बार फिर चढ़ गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने मंगलवार को भाजपा और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दलबदल के दावों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे उपचुनाव की हड़बड़ाहट और महज “शो-ऑफ” करार दिया है। प्रेसवार्ता कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि भाजपा अपने ही नेताओं को पट्टा पहनाकर यह झूठा प्रचार कर रही है कि कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व को खुली चुनौती देते हुए कहा, भाजपा ऐसे लोगों के नाम उजागर करे जो वास्तव में कांग्रेस के सदस्य रहे हों। इस तरह तो आप रास्ते चलते किसी को भी पटिका डलवा दो और कांग्रेसी बता दो। अगर यही करना है, तो यह परंपरा हम भी शुरू कर सकते हैं। अपने ही लोगों को पट्टा पहनाकर कह देंगे कि भाजपा छोड़कर आए हैं। यह उतावलापन ठीक नहीं है। पूछा- नरोत्तम में इतनी हड़बड़ाहट क्यों?
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर उनमें इतनी हड़बड़ाहट क्यों है। दतिया में भाजपा का माहौल बन ही नहीं रहा है, इसलिए जनता को गुमराह करने के लिए यह कृत्य खेला जा रहा है। उन्हें अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रहा। जिलाध्यक्ष दांगी ने कहा कि भाजपा बताए कि बल्लन गुप्ता और सुहाने जी कब कांग्रेस में रहे। पार्टी एक भी ऐसा प्रेसनोट, फोटो या कार्यक्रम दिखाए जिससे साबित हो कि ये कभी कांग्रेस में शामिल भी थे। अभी मामला कोर्ट में है, चुनाव हुआ तो रण में मिलेंगे। जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने साफ कहा कि अभी पूरा प्रकरण कोर्ट में है और हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। भाजपा चुनाव को लेकर इतनी जल्दबाजी न दिखाए। अगर उपचुनाव की नौबत आती है, तो कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। फिर रण में भाजपा भी होगी और हम भी, वहीं दो-दो हाथ हो जाएंगे। तब तक भाजपा झूठी अफवाहें फैलाना बंद करे।

#कगरस #न #भजप #क #दलबदल #दव #क #नकर #दतय #जलधयकष #बल #यह #उपचनव #क #हडबडहट #datia #News

Post Comment