इंदौर के कमला नेहरू प्राणि संग्रहालय (जू) में इन दिनों एक ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यहां काले हिरण के कुनबे में एक दुर्लभ व्हाइट रंग के बच्चे का जन्म हुआ है।
.
महज 4-5 दिन का यह नन्हा मेहमान पूरी तरह से स्वस्थ है। इस व्हाइट बच्चे को देखने के लिए चिड़ियाघर में दर्शकों की भीड़ भी लग रही है। खासबात यह है कि इसकी आंखें गुलाबी है।
आमतौर पर काले हिरणों के बच्चे भूरे या काले रंग के होते हैं, लेकिन इस बच्चे का पूरा फर दूध जैसा सफेद है और इसकी आंखें गुलाबी हैं। जू प्रशासन के मुताबिक, यह एक बेहद दुर्लभ है, जो इंदौर के चिड़ियाघर में हुआ है।
चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि काले हिरण के कुनबे में सफेद रंग के बच्चे का जन्म होना काफी दुर्लभ है। फिलहाल हिरण का बच्चा स्वस्थ्य है। हालांकि वाइल्ड में प्रकृति भी इस तरह के एनिमल को परमिट नहीं करती है, क्योंकि शिकार और शिकारी के खेल में ये सफेद एनिमल शिकारी की नजरों में तुरंत आ जाते है, जबकि दूसरे रंग के हिरण झाड़ियों में छिप जाते है।
फिलहाल हिरण के बच्चे का वजन 6 से 7 किलो के करीब है। जन्म के बाद से ही यह हिरण के ग्रुप में ही रह रहा है। इसका पूरा फर सफेद है और आंखें गुलाबी है। ऐसा मेलेनिन की कमी के कारण होता है।
काले हिरण के कुनबे में जन्मा सफेद हिरण।
दर्शकों के लिए बना आकर्षण
इस खुबसूरत बच्चे के जन्म के बाद चिड़ियाघर में आने वाले दर्शक भी ना सिर्फ इसे देखकर अचरज कर रहे है, बल्कि अपने मोबाइल में इस दुर्लभ हिरण के बच्चे की फोटो-वीडियो कैद कर रहे है। खासकर ये बच्चा यहां आने वाले बच्चों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है। डॉ.यादव के मुताबिक मां अपने बच्चे का पूरा ध्यान रख रही है।
#कल #हरण #क #कनब #म #जनम #वहइट #बचच #इदर #क #ज #म #गलब #आख #और #सफद #फर #दखकर #दरशक #भ #हरन #Indore #News



Post Comment