गुना के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चक चुरेला में एक किसान के घर हुई करीब 4.50 करोड़ रुपये की चोरी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
HighLights
- किसान परिवार को कमरे में बंद कर 4.5 करोड़ पर हाथ साफ
- 11.60 लाख कैश समेत ढाई किलो सोना पार, पुलिस में हड़कंप
- सोने-चांदी के जेवर और नकदी से भरी तिजोरी उठा ले गए बदमाश
नईदुनिया प्रतिनिधि, गुना। जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चक चुरेला में एक किसान के घर हुई करीब 4.50 करोड़ रुपये की चोरी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हितिका वासल मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। बदमाश घर में रखी तिजोरी ही उठा ले गए, जिसमें करीब ढाई किलो सोना, दो किलो चांदी के आभूषण और लगभग 11.60 लाख रुपये नकद रखे थे।
खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश, बेटे का कमरा बाहर से किया बंद
फरियादी बाबूलाल मीना ने बताया कि रविवार देर रात करीब ढाई बजे बदमाश घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। उस समय वह और उनकी पत्नी एक कमरे में सो रहे थे, जबकि उनका छोटा बेटा दूसरे कमरे में था। बदमाशों ने बेटे के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी और दो मंजिला मकान में रखी तिजोरी लेकर फरार हो गए। जाते समय वे घर में खड़ी एक मोटरसाइकिल भी चोरी कर ले गए।
बाबूलाल मीना के अनुसार तिजोरी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 4.50 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि चांदी के अधिकांश आभूषण पुराने थे और उनका नियमित उपयोग नहीं होता था।
यह भी पढ़ें- करोड़ों के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में बड़ा एक्शन, FCI तक पहुंची SIT की आंच, कर्मचारी और मिल मैनेजर गिरफ्तार
पुलिस ने शुरू की जांच, संदिग्धों की तलाश जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलग-अलग टीमें आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश कर रही हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और चोरी गए सामान के मूल्य का भी सत्यापन किया जा रहा है।
बदमाश घर से तिजोरी उठा ले गए हैं। उसमें सोने-चांदी के आभूषण और नकदी रखी होने की जानकारी मिली है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। चोरी गए सामान और उसकी वास्तविक कीमत का भी सत्यापन किया जा रहा है। – हितिका वासल, पुलिस अधीक्षक, गुना।
Source link
#कसन #क #घर #करड #क #चर #खडक #तडकर #घस #बदमश #ढई #कल #सनचद #स #भर #तजर #उड #ल #गए



Post Comment