×
रतलाम के बाजना में सनसनीखेज वारदात, घर के बाहर बंधी गर्भवती गाय चोरी की, पंचायत में कहा- काटकर खा गए

रतलाम के बाजना में सनसनीखेज वारदात, घर के बाहर बंधी गर्भवती गाय चोरी की, पंचायत में कहा- काटकर खा गए

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र के भोजपुरा गांव में घर के बाहर बंधी गर्भवती गाय चोरी होने का मामला सामने आया है।

Publish Date: Thu, 22 Oct 2026 11:37:56 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2026 11:37:56 PM (IST)

कार्रवाई के लिए थाने पर पहुंचे ग्रामीण।

HighLights

  1. गर्भवती गाय चोरी की, पंचायत में कहा- काटकर खा गए
  2. भील पंचायत में स्वीकार की बात, बाजना पुलिस ने दर्ज किया केस
  3. तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। बाजना थाना क्षेत्र के भोजपुरा गांव में घर के बाहर बंधी गर्भवती गाय चोरी होने का मामला सामने आया है। फरियादी वीपीसिंह खराड़ी ने हलकारा खुर्द निवासी ने पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे उसकी एक गर्भवती गाय घर के बाहर बंधी थी। रात में वह अपने माता-पिता के साथ खाट पर सो रहा था। इसी दौरान गाय चोरी हो गई।

भाई मांगीलाल और हितेश के साथ गाय की तलाश में हलकारा खुर्द पहुंचा। वहां उसने वालु पुत्र नारजी मईडा, दिनेश पुत्र दोलसिंह मईडा और मंगलु पुत्र खुमचंद हारी से पूछताछ की। कुंदनपुर में आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि वालु 16 अक्टूबर को वहां से कोई बेल नहीं ले गया था। इसके बाद 18 से 21 अक्टूबर तक हलकारा खुर्द में भील पंचायत हुई।

पंचायत के सामने तीनों ने गाय ले जाने की बात स्वीकार की और बदले में दो गाय देने की पेशकश की। फरियादी ने अपनी गाय ही वापस मांगी तो उन्होंने कहा कि गाय को काटकर खा गए हैं। थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर तीनों आरोपितो की तलाश की जा रही है।

गाय के अवशेष खोजे जाएंगे। साथ ही अवैध गोवंश परिवहन के एंगल से भी जांच की जाएगी। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया।

#रतलम #क #बजन #म #सनसनखज #वरदत #घर #क #बहर #बध #गरभवत #गय #चर #क #पचयत #म #कह #कटकर #ख #गए

Previous post

श्रीलंका का वनडे में दूसरा सबसे बड़ा रनचेज:इंग्लैंड के खिलाफ 430 रन बनाए, लियानागे ने छक्का लगाकर जीत दिलाई

Next post

श्रीलंकाई टीम ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में चेज किया दूसरा सर्वाधिक टारगेट, ट्राई सीरीज में इंग्लैंड को दी मात

Post Comment