15 जुलाई को बंगाल के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बनेगा लेकिन यह भी ज्यादा प्रभावी नहीं होगा। ऐसे में इंदौर में दिन व रात के तापमान में इजाफा होगा और उमस …और पढ़ें
HighLights
- वर्तमान में कोई प्रभावी सिस्टम नहीं होने के कारण इंदौर में वर्षा का ब्रेक रहेगा
- आगामी दिनों में गर्मी के कारण लोकल सिस्टम बनने पर शहर में कही-कही गरज-चमक के साथ वर्षा की गतिविधियां ही दिखाई देगी
- अभी पश्चिमी दक्षिण हवाएं जो नमी लेकर आ रही है वो आगे निकल कर जा रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। वर्तमान में कोई प्रभावी सिस्टम नहीं होने के कारण इंदौर में वर्षा का ब्रेक रहेगा। आगामी दिनों में गर्मी के कारण लोकल सिस्टम बनने पर शहर में कही-कही गरज-चमक के साथ वर्षा की गतिविधियां ही दिखाई देगी।
भाेपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचएस पांडे के मुताबिक वर्तमान में कोई मानूसन का प्रभावी सिस्टम नहीं है। इस वजह से अभी पश्चिमी दक्षिण हवाएं जो नमी लेकर आ रही है वो आगे निकल कर जा रही है। उस नमी को रोककर बादल बनाने वाला किसी भी प्रकार चक्रवाती घेरा प्रदेश में नहीं है।
मौसम साफ रहेगा और दोपहर में धूप निकलेगी
शनिवार को शहर में बादल छाए और दोपहर में धूप भी निकली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को मौसम साफ रहेगा और दोपहर में धूप निकलेगी। शाम के समय बादल छाएंगे। दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
दिन व रात के तापमान में इजाफा होगा
15 जुलाई को बंगाल के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बनेगा लेकिन यह भी ज्यादा प्रभावी नहीं होगा। ऐसे में इंदौर में दिन व रात के तापमान में इजाफा होगा और उमस भरी गर्मी व धूप के कारण दिन में शहरवासियों को परेशान होना पड़ेगा।
अभी हवाओं का रुख पश्चिमी भी हो गया है
मौसम विज्ञानी पांडे के मुताबिक तक प्रति वर्ष मानूसन सीजन में ब्रेक की स्थिति अगस्त के बाद आती है लेकिन इस बार यह जुलाई में ही आ गया है। इस बार अलनीनो के प्रभाव से दक्षिण पश्चिम हवाएं भी नियमित रूप से नहीं आ रही है। अभी हवाओं का रुख पश्चिमी भी हो गया है।
चक्रवाती हवाओं का घेरा नहीं बन पा रहा है
जमीन की ऊपर सतह पर वायुमंडल में हवाओं का दबाव कम होने से चक्रवाती हवाओं का बनता है। अभी वायुमंडल में हवाओं का दबाव एक समान होने से चक्रवाती हवाओं का घेरा नहीं बन पा रहा है। इस वजह से भी इंदौर सहित प्रदेश भर में वर्षा की गतिविधियां थमी हुई है और अगले एक सप्ताह तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। इंदौर में छिट-पुट वर्षा होने की संभावना है।

Monsoon Update: इंदौर सहित प्रदेश में मानसून पर लगा ब्रेक, बारिश के लिए करना होगा एक सप्ताह का इंतजार
Source link
#कई #परभव #ससटम #नह #हन #स #इदर #म #मनसन #क #बरक #गरम #व #उमस #सतएग #छटपट #बरश #हन #क #आसर



Post Comment