×
क्या गुलवीर एशियन गेम्स में मेडल की हैट्रिक लगा पाएंगे:5000 मीटर में साबले के साथ फाइनल में उतरेंगे, आज भारत के 9 मेडल मुकाबले

क्या गुलवीर एशियन गेम्स में मेडल की हैट्रिक लगा पाएंगे:5000 मीटर में साबले के साथ फाइनल में उतरेंगे, आज भारत के 9 मेडल मुकाबले

  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Games 2026: Gulveer Singh & Avinash Sable Eye 5000m Medal | India

नगोया, जापान3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर रेस में सिल्वर जीता।

भारत एशियन गेम्स के 10वें दिन 9 मेडल इवेंट में उतरेगा। शूटिंग में पुरुष और महिला ट्रैप टीम फाइनल होंगे। बॉक्सिंग में परवीन, अंकुश पंघाल और नरेंद्र सेमीफाइनल खेलेंगे।

एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह और अविनाश साबले 5000 मीटर फाइनल में उतरेंगे। गुलवीर के पास गेम्स में तीसरा मेडल जीतकर हैट्रिक पूरी करने का मौका है। उन्होंने 10 हजार मीटर और 1500 मीटर रेस में सिल्वर जीता है।

सुबह 4:54 बजे शुरू होंगे भारत के मुकाबले

दिन की शुरुआत सुबह 4:54 बजे सर्फिंग से होगी। किशोर कुमार अनबरासु पुरुष शॉर्टबोर्ड क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस के टोबी एस्पेजोन के खिलाफ उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर उनका सेमीफाइनल 7:47 बजे, ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला 9:26 बजे और गोल्ड मेडल मुकाबला 10:35 बजे होगा।

आर्चरी में धीरज बोम्मदेवरा से उम्मीद

  • सुबह 5:30 बजे आर्चरी में धीरज बोम्मदेवरा और नीरज चौहान पुरुष रिकर्व के राउंड ऑफ-16 में उतरेंगे। नीरज का मुकाबला इंडोनेशिया की साल्साबिला रियाउ एगा अगाता से होगा।
  • महिला रिकर्व में कुमकुम अनिल मोहोड और कीर्ति शर्मा 9:45 बजे राउंड ऑफ-16 खेलेंगी। आगे बढ़ने पर धीरज, नीरज, कुमकुम और कीर्ति के राउंड ऑफ-8 मुकाबले भी होंगे।
आर्चरी में धीरज बोम्मदेवरा दिखेंगे।

आर्चरी में धीरज बोम्मदेवरा दिखेंगे।

कुराश में विपिन कुमार

विपिन कुमार पुरुष 66 किग्रा कुराश में राउंड ऑफ-16 से अभियान शुरू करेंगे। मुकाबला जीतने पर वे 8 बजे क्वार्टर फाइनल, 10:50 बजे सेमीफाइनल और 11:45 बजे फाइनल खेल सकते हैं। कुराश उज्बेकिस्तान का पारंपरिक मार्शल आर्ट का खेल है।

सुबह 6:30 बजे शूटिंग में मेडल का मौका

  • शूटिंग में नीरू, मनीषा कीर और आशिमा अहलावत महिला ट्रैप की इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन के तीसरे दिन के साथ टीम फाइनल में उतरेंगी। वहीं शपथ भारद्वाज, किनान चेनाई और अहवर रिजवी पुरुष ट्रैप की क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल खेलेंगे।
  • महिला और पुरुष दोनों टीम फाइनल सुबह 6:30 बजे होंगे। क्वालिफाई करने पर महिला ट्रैप का इंडिविजुअल फाइनल 10:30 बजे और पुरुष ट्रैप का इंडिविजुअल फाइनल दोपहर 12 बजे होगा।

ट्रैक साइक्लिंग में भी मेडल रेस

  • सुबह 6:30 बजे सेलेस्टिना, सरिता कुमारी और कीर्ति रंगास्वामी चिक्का महिला टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन में उतरेंगी। त्रियाशा पॉल भी टीम के साथ होंगी।
  • सुबह 6:38 बजे रोजित सिंह, डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह और जेम्श सिंह पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। 7:12 बजे हर्षिता झाकर, पूजा दानोले, मीनाक्षी और स्वास्ति सिंह महिला टीम परस्यूट क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगी।
  • क्वालिफाई करने पर दोपहर में महिला और पुरुष टीम स्प्रिंट के ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल फाइनल, जबकि महिला टीम परस्यूट का फर्स्ट राउंड होगा।

सुबह 6:30 बजे स्क्वॉश में ईरान से मुकाबला

  • भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ईरान के खिलाफ पूल-C का मुकाबला खेलेगी।
  • सुबह 7 बजे हितेश केवट और प्रद्युम्न सिंह राठौड़ पुरुष कयाक सिंगल हीट में उतरेंगे। पल्लवी जगताप और रीना सेन महिला कैनो सिंगल हीट में, जबकि शिखा चौहान महिला कयाक सिंगल हीट में हिस्सा लेंगी।
  • सेलिंग में प्रिंस नोबल/मनु फ्रांसिस, हर्षिता तोमर/शीतल वर्मा, माही वर्मा, विष्णु सरवनन, कात्या कोएल्हो और नेत्रा कुमानन अपने-अपने इवेंट में रेस करेंगे।

बॉक्सिंग में परवीन, अंकुश और नरेंद्र के सेमीफाइनल

  • सुबह 10:15 बजे: परवीन महिला 65 किग्रा सेमीफाइनल में चीन की ली शू से भिड़ेंगी।
  • सुबह 11 बजे: अंकुश पंघाल पुरुष 80 किग्रा सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के फाजिलिद्दीन एरकिनबोएव के खिलाफ उतरेंगे।
  • सुबह 11:30 बजे: नरेंद्र पुरुष +90 किग्रा सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के ऐबेक ओरलबाय से मुकाबला करेंगे। तीनों मुकाबले मेडल इवेंट हैं।
अंकुश पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता था।

अंकुश पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता था।

टेनिस में कई मुकाबले

सुबह 10 बजे धक्षिणेश्वर सुरेश पुरुष सिंगल्स के सेकंड राउंड में इंडोनेशिया के गुनावान त्रिस्मुवंतारा से खेलेंगे।

इसके बाद सुमित नागल दक्षिण कोरिया के हांग सेओंगचान से पुरुष सिंगल्स सेकंड राउंड में भिड़ेंगे। पुरुष डबल्स में युकी भांबरी/धक्षिणेश्वर सुरेश की जोड़ी कजाकिस्तान की डेनिस येवसेयेव/बेइबिट झुकायेव की जोड़ी से खेलेगी। अनिरुद्ध चंद्रशेखर/एन. श्रीराम बालाजी नेपाल के अभिषेक बस्तोला/प्रदीप खड़का के खिलाफ उतरेंगे।

दोपहर 12 बजे के बाद एन. श्रीराम बालाजी/अंकिता रैना मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड में हांगकांग की कैरन थॉम्पसन/यूडिस चोंग से खेलेंगे। युकी भांबरी/रुतुजा भोसले का मिक्स्ड डबल्स सेकंड राउंड मुकाबला भी होना है, लेकिन उसका समय तय नहीं है।

खबरें और भी हैं…

#कय #गलवर #एशयन #गमस #म #मडल #क #हटरक #लग #पएग5000 #मटर #म #सबल #क #सथ #फइनल #म #उतरग #आज #भरत #क #मडल #मकबल

Previous post

एमपी को रेलवे का तोहफा… पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अब हफ्ते में चलेगी 5 दिन, आदेश जारी

Next post

सिंगरौली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी मामले में आया बड़ा अपडेट, कई नए खुलासे; झारखंड से जुड़े तार

Post Comment