खरगोन शहर में गुरुवार, 30 जुलाई को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी डायवर्शन रोड फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बिजली वितरण कंपनी ने एक घंटे का शटडाउन घोषित किया है। इससे 30 से अधिक कॉलोनियों, बाजारों और निजी अस्पतालों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कटौती से इस्लामपुर, गुलाब नगर, साईनाथ कॉलोनी, बोहरा कब्रिस्तान क्षेत्र, आनंदनगर, कपास मंडी क्षेत्र, करीमनगर, अंबिकानगर, आशाधाम, बीटीआई रोड, उमरिया नगर, बैंक कॉलोनी, डायवर्शन रोड, ऐश्वर्य नगर, बालाजी हाईटेक कॉलोनी, गौरीधाम, वल्लभनगर, विद्यानगर, आशीर्वाद कॉलोनी, गोकुलनगर, कृष्णानगर, हिंगलाज नगर, ब्रजतारा कॉलोनी, ग्रीन अरोमा सिटी, शैल सिटी, हकीमी टाउनशिप, जेबीसी कॉलोनी और दिव्यांश कुंज सहित कई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। बाजार और अस्पतालों की बिजली भी रहेगी बंद कटौती का असर सितावल्लभ मार्केट सहित अन्य बाजार और व्यावसायिक क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। इसके अलावा डीआर मलिक हॉस्पिटल, मां मेमोरियल हॉस्पिटल, विराज हॉस्पिटल और सुभीषी हॉस्पिटल समेत कई निजी अस्पताल भी इस दौरान प्रभावित रहेंगे। बिजली वितरण कंपनी के शहर सहायक यंत्री देवानंद मालवीय ने बताया कि बिजली लाइन के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण शटडाउन लिया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली कटौती की अवधि में कमी या बढ़ोतरी भी हो सकती है।
Source link
#खरगन #म #मटनस #क #चलत #एक #घट #बद #रहग #बजल #स #जयद #कलनय #बजर #और #नज #असपतल #दपहर #द #स #तन #बज #परभवत #रहग #Khargone #News



Post Comment