खाद्य सुरक्षा दिवस: दीनदयाल रसोई और सामाजिक संस्थाएं रोज लाखों लोगों को उपलब्ध करवा रहीं भोजन

खाद्य सुरक्षा दिवस: दीनदयाल रसोई और सामाजिक संस्थाएं रोज लाखों लोगों को उपलब्ध करवा रहीं भोजन

टीम नईदुनिया, इंदौर। भोजन केवल स्वास्थ्य का ही नहीं बल्कि अच्छे समाज और देश का भी आधार है। यह जीवन के लिए तो अत्यावश्यक है ही, समाज और मानवता का भी जरूरी अंग है। किसी भी समाज में यदि एक भी नागरिक भूखा है तो वह खुद को इस परिभाषा में शामिल करने का दावा नहीं कर सकता।

हमारी संस्कृति और परंपरा का मर्म ही है कि कोई भूखा न रहे। इसके बावजूद आज भी हर व्यक्ति तक भोजन पहुंचा पाना सुनिश्चित नहीं किया जा सका है। सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था और स्थान बढ़ाए जाने की आवश्यकता आज भी है।

सात जून को खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है

सुरक्षित, पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए विश्व भर में सात जून को खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के संदर्भ में नईदुनिया की टीम ने प्रदेश में चल रही ऐसी योजनाओं और संस्थाओं की गतिविधियां देखीं।

महज पांच रुपये में एक समय का भोजन उपलब्ध कराते हैं

प्रदेश में सरकारी स्तर पर महज पांच रुपये में एक समय का भोजन उपलब्ध कराने की दीनदयाल रसोई योजना हर जिला मुख्यालय के अलावा छह धार्मिक नगरों मैहर, अमरकंटक, महेश्वर, ओंकारेश्वर, चित्रकूट और ओरछा में भी संचालित होती है। इसकी शुरुआत सात अप्रैल, 2017 को की गई।

इनसे 400 से अधिक सेवा प्रदाता संस्थाएं भी जुड़ी हुई हैं

प्रदेश में इसके 191 रसोई केंद्र हैं। इनसे 400 से अधिक सेवा प्रदाता संस्थाएं भी जुड़ी हुई हैं। चार लाख से अधिक लोग रोज इससे लाभ उठाते हैं। दरअसल, नगरीय क्षेत्रों में व्यवसाय एवं श्रम से जुड़े काम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से गरीब परिवारों का आगमन होता है। उनके लिए भोजन की समुचित व्यवस्था करना कठिन होता है।

गरीबों के लिए इस तरह की योजनाएं बड़ा सहारा बनती हैं

कई गरीब शहरी परिवारों के पास भी पौष्टिक भोजन उपलब्ध नहीं होता। इस तरह की योजनाएं बड़ा सहारा बनती हैं। इंदौर में पांच स्थानों पर प्रतिदिन सुबह 10 से तीन बजे के बीच पांच रुपये में भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। खंडवा में दीनदयाल रसोई केंद्र के अलावा रामकृष्ण परमहंस मिशन और जिला अस्पताल परिसर में लायंस क्लब मरीजों और उनके स्वजन को नाममात्र शुल्क पर भोजन उपलब्ध कराता है।

खरगोन में सार्वजनिक सेवा समिति ट्रस्ट वर्ष 1997 से जिला अस्पताल के पास मात्र 10 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रहा है। रतलाम में श्री बद्रीनारायण सेवा मंडल ट्रस्ट, श्री अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र और कालिका माता सेवा मंडल सहित कई संस्थाएं वर्षों से निश्शुल्क अन्नक्षेत्र संचालित कर रही हैं।

विदिशा में सार्वजनिक भोजनालय सेवा समिति द्वारा मरीजों के स्वजन को एक रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाता है। मानव सेवा न्यास द्वारा पिछले 30 वर्षों से रोज बुजुर्गों को निश्शुल्क भोजन कराया जाता है। सागर में सीताराम रसोई इसी तरह की सेवा में 23 वर्ष से लगी हुई है।

गुना में सेवा भारती और कामधेनु जैसी संस्थाएं मरीजों के स्वजन को भोजन उपलब्ध कराती हैं। जबलपुर में पांच स्थानों पर दीनदयाल रसोई केंद्र संचालित हो रहे हैं। ग्वालियर में समर्पण कृष्णायन वेलफेयर संस्था, ग्वालियर सेवाभाव समिति, अचलेश्वर न्यास जैसी संस्थाएं पुण्य कार्य में संलग्न हैं।

सामाजिक संगठनों और दानदाताओं से भी सहयोग मिलता है

दानदाता ही बड़ा आधार दीनदयाल रसोई योजना के लिए राज्य सरकार की ओर से गेहूं और चावल उपलब्ध कराया जाता है। रसोई केंद्रों से जुड़े सामाजिक संगठनों और दानदाताओं से भी सहयोग मिलता है। सरकार और समाज के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो जाता है।

पोषण आहार पर प्रतिवर्ष करीब 1400 करोड़ खर्च, पिछले वर्ष गंभीर कुपोषित 7.37 लाख बच्चों में से आधे भी नहीं उबर पाए कुपोषण से

Source link
#खदय #सरकष #दवस #दनदयल #रसई #और #समजक #ससथए #रज #लख #लग #क #उपलबध #करव #रह #भजन

Previous post

वर्ल्ड पोहा डे पर इंदौर में जबरदस्त उत्साह, राजवाड़ा पर कैलाश विजयवर्गीय ने लिया इंदौरी पोहे का स्वाद

Next post

Birthday Special: पिता बेचते थे समोसे, 4 साल की उम्र में जगराते में गाने लगी नेहा कक्कड़, आज है इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन

इंटरनेट डेस्क। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 6 जून 1988 ऋषिकेश के बेहद गरीब परिवार में हुआ। आज हम आपको नेहा कक्कड़ से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो। नेहा कक्कड़ का शुरुआती जीवन गरीबी में गुजरा था।

बाद में उन्होंने अपनी मधुर आवाज के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना ली है। आज वह लगभग 104 से 105 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। उन्होंने ये संपत्ति मुख्य रूप से फिल्मों में पार्श्व गायन, लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट, टेलीविज़न रियलिटी शो जज करने और ब्रांड एंडोर्समेंट से अर्जित की है।

नेहा कक्कड़ का जन्म बेहद गरीब परिवार में हुआ। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। उनके बहन सोनू कक्कड़ (सिंगर) और भाई टोनी कक्कड़ (सिंगर-कंपोजर) हैं। पिता के पास गुजारे के लिए कोई पक्की नौकरी नहीं होने के कारण उनका परिवार एक 10 बाय 10 के किराए के कमरे में रहता था। इसमें किचन तक नहीं था।

पिता हो गए थे में दिल्ली शिफ्ट
नेहा कक्कड़ जब केवल 4 साल की थीं, जब पिता रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली शिफ्ट हो गए। यहां पर एक स्कूल के बाहर समोसे बेचने लगे। परिवार का गुजारा मुश्किल होने लगा तो पिता ने बड़ी बेटी सोनू कक्कड़ के साथ जगराते में गाना प्रारम्भ किया। इसके बाद केवल 4 साल की उम्र में नेहा ने भी जगराते में गाना शुरू कर दिया। हर जगराते के परिवार को 500 रुपए तक मिलने लगे और घर के हालात भी बेहतर हो गए। इसके बाद नेता कक्कड़ ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

PC:koimoi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Birthday Special,Neha Kakkar, Hindi news, Bollywood news

Post Comment