बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड के सबसे चर्चित अध्यक्ष रहे दिवंगत पहलाज निहलानी की आज प्रार्थना सभा रखी गई। इसमें अनिल कपूर, फरहान अख्तर और जैकी श्रॉफ से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा व हेमा मालिनी जैसे कई सितारे पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
अभिनेता गोविंदा भी अपने गॉडफादर कहे जाने वाले निर्माता पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने उनकी प्रार्थना सभा में पहुंचे। इस दौरान गोविंदा उदास नजर आए।
View this post on Instagram
अनिल कपूर
अभिनेता अनिल कपूर ने पहलाज निहलानी के साथ कई फिल्में की हैं। अब उनके निधन के बाद अनिल कपूर प्रार्थन सभा में निर्माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
View this post on Instagram
चंकी पांडे
अभिनेता चंकी पांडे को इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले ही निर्माता पहलाज निहलानी थे। यही कारण है कि ंचंकी पांडे पहलाज निहलानी के निधन पर पूरी तरह से टूट गए थे। अब आज उनकी प्रार्थना सभा में भी चंकी पांडे भावुक नजर आए।
View this post on Instagram
डेविड धवन
हालिया रिलीज फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के निर्देशक डेविड धवन भी अपने दोस्त पहलाज निहलानी की प्रार्थना सभा में शामिल हुए और निर्माता को श्रद्धांजलि दी।
View this post on Instagram
राजपाल यादव
हाल ही में अपने चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चाओं में रहने वाले अभिनेता राजपाल यादव भी निर्माता पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने प्रार्थना सभा में पहुंचे।
View this post on Instagram
हेमा मालिनी
दिग्गज अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी भी पहलाज निहलानी की प्रेयर मीट में शामिल हुईं।
View this post on Instagram
जैकी श्रॉफ
हाल ही में फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ में नजर आए अभिनेता जैकी श्रॉफ भी प्रार्थना सभा का हिस्सा बने। जैकी और पहलाज ने साथ में कई फिल्में की हैं।
View this post on Instagram
फरहान अख्तर-जोया अख्तर
रणवीर सिंह के साथ ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर चर्चओं में बने निर्माता-निर्देशक व एक्टर फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर भी मशहूर निर्माता पहलाज निहलानी की प्रार्थना सभा में शामिल हुए। पहलाज के निधन के बाद भी फरहान अख्तर उनके घर पहुंचे थे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें संवेदनाएं दी थीं। जोया अख्तर के साथ अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन भी प्रेयर मीट में शामिल हुईं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
अरुणा ईरानी
वेटरन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी भी पहलाज निहलानी के परिजनों के दुख में शामिल हुईं। उन्होंने प्रार्थना सभा में पहुंचकर निर्माता को श्रद्धांजलि दी।
View this post on Instagram
शत्रुघ्न सिन्हा
पहलाज निहलानी के साथ हिट फिल्मों का हिस्सा रहे वेटरन एक्टर व राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी इस प्रार्थना सभा का हिस्सा बने।
View this post on Instagram
फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने किरदार से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता राकेश बेदी भी पहलाज निहलानी की प्रार्थना सभा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
View this post on Instagram
कृतिका कामरा-गौरव कपूर
नए-नवेले कपल एक्ट्रेस कृतिका कामरा और गौरव कपूर भी पहलाज निहलानी की प्रार्थना सभा में शामिल हुए। कपल ने निर्माता को श्रद्धांजलि दी।
View this post on Instagram
पूजा ददलानी
अभिनेता शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी निर्माता पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा में शामिल हुईं।
View this post on Instagram
Source link
#गवद #स #लकर #अनल #कपरहम #मलन #तक #पहलज #नहलन #क #शरदधजल #दन #पररथन #सभ #म #पहच #सतर



Post Comment