नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। नाथ मोहल्ला(सूर्यदेव नगर) में हरीश सितोले की हत्या में पुलिस ने उसकी मां पुष्पा और बहन दीक्षा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हरीश के पिता नरेंद्र,भाई प्रद्युमन और बहू पूजा को पहले ही पकड़ चुकी थी।
महिलाओं पर सबूत मिटाने और हथियार छुपाने का आरोप है। महिलाओं ने पुलिस को दो दिन तक गुमराह किया और हरीश की पत्नी शीतल पर ही आरोप मढ़ दिया।
डीसीपी जोन-4 सुनील मेहता के अनुसार 32 वर्षीय हरीश चोइथराम सब्जी मंडी में काम करता था। उसकी पत्नी शीतल से आरोपितों का झगड़ा हुआ था।
धक्का देकर घर से निकालने पर हरीश ने शीतल को द्वारकापुरी थाने भेज दिया। हरीश घर पहुंचा तो नरेंद्र और प्रद्युमन ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपितों ने गिरने का बहाना बनाया और निजी अस्पताल ले गए।
स्थिति देख कर दो अस्पतालों से हरीश को एमवाय अस्पताल पहुंचा दिया। इस बीच पूजा(प्रद्युमन की पत्नी),पुष्पा(हरीश की मां),दीक्षा चावड़ा( हरीश की बहन) ने घर फैला खून धो डाला और चाकू भी छुपा दिया।
महिलाओं ने शीतल को ही हत्या में फंसाने की साजिश की और झूठे बयान दे दिए।मनौवेज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर महिलाएं टूट गई और पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
Source link
#इदर #क #सरयदव #नगर #म #यवक #क #हतय #म #म #और #बहन #भ #गरफतरभई #और #पत #न #क #थ #हतय



Post Comment