×
ग्वालियर के माधोगंज थाने में घुसा नशेड़ी,  कमरे से चुराई एलईडी, थाने में मच गया हडकंप

ग्वालियर के माधोगंज थाने में घुसा नशेड़ी, कमरे से चुराई एलईडी, थाने में मच गया हडकंप

शहर के माधोगंज थाने में नशेड़ी घुस गया। तड़के चोर ने एक कमरे में घुसकर एलईडी चोरी कर ली। थाने के भीतर से एलईडी चोरी होने की खबर से हड़कंप मच गया।

Publish Date: Sat, 29 Aug 2026 01:05:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Aug 2026 01:05:53 PM (IST)

HighLights

  1. माधोगंज थाने में घुसा नशेड़ी
  2. थाने के कमरे से चुराई एलईडी
  3. चोरी की घटना से मचा हड़कंप

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। शहर के माधोगंज थाने में नशेड़ी घुस गया। तड़के चोर ने एक कमरे में घुसकर एलईडी चोरी कर ली। थाने के भीतर से एलईडी चोरी होने की खबर से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरा थाना नशेड़ी की तलाश में लगा। करीब दो घंटे में उसे कबूतर की हाट से पकड़ लिया गया।

वह शराब के नशे में धुत्त था। थाने के अंदर नशेड़ी घुस गया और एलइडी चोरी कर ली, स्टाफ को भनक नहीं लगी। पूरा थाना इस घटना को दबाने के प्रयास में लगा है। थाने के अंदर नशेड़ी घुसने की बात तो स्वीकार की है, लेकिन एलईडी चोरी करने को लेकर चुप्पी साध ली है। माधोगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाटव मोहल्ला में रहने वाला चेतन जाटव थाने के अंदर घुस गया था। उसने कंप्यूटर की एलईडी ली और बाहर निकल गया।

#गवलयर #क #मधगज #थन #म #घस #नशड #कमर #स #चरई #एलईड #थन #म #मच #गय #हडकप

Post Comment