पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की कड़ाई से तफ्तीश शुरू कर दी है। …और पढ़ें
HighLights
- दो दिन पहले पुलिस लाइन से डाक लेकर रवाना हुआ था सिपाही
- शिवपुरी लिंक रोड के पास सुनसान इलाके में बरामद हुई लाश
- 36 वर्षीय अंकित तोमर की मौत को लेकर जीजा ने संदेह जताया
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस लाइन में तैनात एक 36 वर्षीय सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दो दिन पहले सरकारी डाक लेकर मुरैना के लिए रवाना हुए सिपाही अंकित सिंह तोमर की लाश गुरुवार सुबह कंपू थाना क्षेत्र के शिवपुरी लिंक रोड पर एक सुनसान इलाके में मिली।
शादी नहीं हुई थी, भाई-भाभी के साथ रहता था सिपाही
जानकारी के अनुसार, अंकित सिंह तोमर वर्ष 2018 में अनुकंपा नियुक्ति के तहत पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। वह अभी अविवाहित था और ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में अपने भाई और भाभी के साथ रहता था। दो दिन पहले विभाग ने उसे डाक देने के लिए मुरैना भेजा था, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका था। अंकित के जीजा ने मौत पर संदेह जताया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#गवलयर #सरकर #डक #लकर #मरन #क #लए #नकल #सपह #क #सदगध #मत #दन #बद #सनसन #इलक #म #मल #लश



Post Comment