जनगणना 2027 के पहले चरण में इंदौर जिले में 1 मई से मकानों की गणना शुरू होगी। …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर जिले में प्रगणक घर-घर जाकर विस्तृत जानकारी लेंगे
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को संतुलित रूप से कवर किया गया
- दूसरे चरण आबादी की गणना 1 से 28 फरवरी 2027 तक
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जनगणना 2027 को लेकर इंदौर जिले में तैयारियां पूरी हो चुकी है। पहले चरण में एक मई से मकानों की गणना का कार्य प्रारंभ होगा। ऑनलाइन होने वाली गणना के लिए छह हजार प्रगणक और बारह सौ से अधिक सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया है।मकानों की गणना के लिए जिले में 5931 ब्लाक बनाए गए है।वहीं इंदौर जिले को 41 क्षेत्रों में बांटा गया है।
जनगणना के लिए जिले में मार्च माह में मकानों की नंबरिंग का कार्य किया गया था, नंबरिग के आधार जिले में 5931 ब्लाक बनाए गए। इन ब्लाकों में प्रत्येक में औसतन 180 से 200 मकानों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को संतुलित रूप से कवर किया गया है।
30 मई तक मकानों की गणना का काम होगा
ग्रामीण क्षेत्रों में 2070 ब्लाक बनाए गए हैं, जहां करीब 3.90 लाख निर्माण चिह्नित किए गए, जबकि शहरी क्षेत्र में 3861 ब्लाक बनाकर 7.15 लाख से अधिक निर्माणों को शामिल किया गया है। पहले चरण के तहत एक से 30 मई तक मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य किया जाएगा।
इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर 34 ऑनलाइन सवालों के जरिए विस्तृत जानकारी एकत्र करेंगे। इसके बाद फरवरी 2027 में आबादी की वास्तविक गणना की जाएगी। आबादी की गणना का कार्य 1 से 28 फरवरी तक होगी।
यह भी पढ़ें : देश के 1.4 अरब लोगों की कैसे होगी गिनती? जानिए भारत की मेगा जनगणना का पूरा प्लान
Source link
#जनगणन #एक #मई #स #हग #मकन #क #गणन #इदर #म #छह #हजर #करमचर #जटएग #जनकर



Post Comment