×
जिला स्तरीय मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 7 को – Ujjain News

जिला स्तरीय मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 7 को – Ujjain News

उज्जैन | मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का जिला स्तरीय आयोजन 7 अगस्त को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधव नगर के अटल सभागृह में होगा। जिला स्तर पर प्रथम आने वाली टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता पर्यटन और संवर्धन के उद्देश्य से 2016 से हर साल आयोजित की जा रही है। इस बार कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें शासकीय और अशासकीय स्कूलों के साथ एमपी बोर्ड, सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय शामिल होंगे। प्रत्येक स्कूल से तीन विद्यार्थियों की टीम बनाई गई है। 112 विद्यालयों का ऑनलाइन पंजीयन पूरा हो चुका है। प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में लगभग 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की लिखित परीक्षा होगी। इसके आधार पर शीर्ष 6 टीमों का चयन होगा। दूसरे चरण में ऑडियो-वीडियो राउंड होगा।

Source link
#जल #सतरय #मधयपरदश #परयटन #कवज #क #Ujjain #News

Previous post

हत्या साबित हुई, हत्यारे नहीं, मर्डर के सभी आरोपी बरी: गवाह मुकरे, लास्ट सीन थ्योरी और साक्ष्यों की कड़ी नहीं जुड़ी; कोर्ट बोला- संदेह साक्ष्य का विकल्प नहीं – Indore News

Next post

Indore news: हर घंटे लापता हो रहा 1 बच्चा, चाइल्ड ट्रैफिकिंग के जाल से बचाए गए 54 बच्चे | Children Going Missing In Indore 54 Innocent Children Rescued From The Web Of Child Trafficking

Post Comment