जेल से छूटी सोनम रघुवंशी, पर भाई ने बंद किए घर के दरवाजे, बहन को साथ रखने से किया साफ इनकार
जेल से छूटी सोनम रघुवंशी, पर भाई ने बंद किए घर के दरवाजे, बहन को साथ रखने से किया साफ इनकार
ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड की मास्टरमाइंड सोनम रघुवंशी को कोर्ट ने भले ही जमानत दे दी हो, भाई गोविंद ने साथ रखने से मना कर दिया है। …और पढ़ें
Publish Date: Wed, 29 Apr 2026 09:53:07 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Apr 2026 09:53:07 PM (IST)
सोनम को घर नहीं लाएगा भाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड की मास्टरमाइंड सोनम रघुवंशी को कोर्ट ने भले ही जमानत दे दी हो, भाई गोविंद ने साथ रखने से मना कर दिया है। उसने सोनम के प्रेमी राज कुशवाह पर भी दो करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगाया है। सोनम की जमानत और रिहाई में पिता देवी सिंह खुलकर मदद कर रहे हैं। गोविंद के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद ही सोनम से नाता तोड़ दिया था। कोर्ट ने अभी उसको जमानत दी है, वह इस केस से बरी नहीं हुई है।
बहन को घर में जगह देने से इनकार
बहन को साथ रखने के सवाल पर गोविंद ने स्पष्ट किया कि वह उसको साथ तो नहीं रखेगा। सोनम अब कहां रहेगी, इस पर गोविंद का जवाब था कि वह उसकी मर्जी पर निर्भर करता है, मेरा इसमें कोई दखल नहीं रहेगा। सोनम के पिता देवी सिंह उसके साथ शिलांग में ही हैं। जमानत करवाने और जेल से रिहाई में देवी सिंह का रोल रहा है। इस पर गोविंद ने कहा कि वह पिता की मर्जी है, उसके लिए किसी को रोक नहीं सकता है।
राज कुशवाह पर दो करोड़ के गबन का आरोप
उधर, गोविंद ने राज कुशवाह पर कंपनी में दो करोड़ रुपये के गबन करने का आरोप भी लगाया है। राज कुशवाह ग्राहकों से रुपये तो ले लेता था मगर कंपनी में जमा नहीं करता था। यह जानकारी राज के जेल जाने पर ग्राहकों ने आकर दी है। ध्यान रहे, राज और सोनम काम करने के दौरान ही करीब आए थे। दोनों ने शादी की योजना बना ली थी और गोविंद से अलग कंपनी बनाकर काम करने लगे थे। राज ने तो उसकी मां के नाम से खाता भी खुलवा लिया था।
सामूहिक आत्महत्या कर लेंगे हम लोग
सोनम की जमानत से आहत राज के परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की बात की है। भाई विपिन ने कहा कि आरोपितों को कमजोर अनुसंधान का फायदा मिला है। मां उमा ने कहा जमानत की सुनवाई के दौरान न तो कोर्ट से सूचना मिली न ही शिलांग पुलिस ने खबर दी। राजा हत्याकांड को शिलांग पुलिस ने चिह्नित अपराध की श्रेणी में रखा था।
यह भी पढ़ें- सोनम के बाद राज कुशवाहा ने भी खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित
मेघालय सरकार ने जांच में शामिल अफसरों को पुरुस्कृत भी किया था। जबकि उन अफसरों की ही लापरवाही से सोनम को दस माह में जमानत मिल गई। वकील देवेश शर्मा के अनुसार मामला लेक आफ एवेडेंस का है। वकील ने कोर्ट के समक्ष विवेचक की कमी रखी और कोर्ट ने स्वीकार कर ली।
शिलांग जेल से कार में बैठकर निकली सोनम
सोनम को सोमवार को ही जमानत स्वीकृत होने की खबर मिल गई थी। मंगलवार को उसका पिता देवी सिंह खुद शिलांग जेल पहुंचा था। जेल अफसरों ने रात 7 बजे करीब सोनम की रिहाई की। सोनम पिछले दरवाजे से कार में बैठकर निकल गई। इस दौरान उसके वकील भी मौजूद रहे।
राजा के परिवार के साथ खड़ा हूं- गोविंद
कोर्ट ने कहा था कि रिहाई के वक्त परिवार का सदस्य मौजूद रहना चाहिए। जिस दिन जमानत स्वीकृत हुई उसी दिन काल आया था। गोविंद ने कहा इस घटना के बाद परिवार टूट गया और सब तरफ से अकेले पड़ गए। मैं जीने की कोशिश कर रहा हूं बस। मुझे किसी से कोई लेना देना नहीं है। मेरा पेशेंस समाप्त होता जा रहा है। सरकारी वकील ही सोनम का केस लड़ रहे है। मेरे पास तो सैंकड़ों वकीलों के काल आए थे। सब सोनम का केस लड़ना चाहते थे। गोविंद ने कहा मैं व्यापार में नुकसान में चल रहा हूं। उसने कहा राजा के परिवार के साथ खड़ा हूं।
Source link
#जल #स #छट #सनम #रघवश #पर #भई #न #बद #कए #घर #क #दरवज #बहन #क #सथ #रखन #स #कय #सफ #इनकर
Previous post
Deadspin | Andrea Pavan ‘optimistic’ of tour return after elevator fall
Italian golfer Andrea Pavan is hopeful he can return to the DP World Tour after finishing recovery from his three-story fall down an elevator shaft in late February.
Pavan, 37, sustained severe shoulder and multiple vertebrae fractures in the incident, which occurred at his private accommodation in Stellenbosch, South Africa, before he was set to compete in the South African Open.
“I walked back towards the elevator, I opened the door — one of those doors that get into the apartment straight away — and by the time I realized the lift wasn’t there I’d already taken a step,” he told BBC Radio 5 Live, recalling the incident.
“The next thing I know I’m just at the bottom of the elevator, luckily not unconscious but in a lot of pain and screaming for help. Somebody heard and I was somehow able to get my phone out and call my caddie, who was in the car. From then on it was just trying to survive the pain and waiting for the ambulance and all the firefighters who got me out.”
As he recovers at home after undergoing surgery in South Africa, Pavan is optimistic he hasn’t played the last professional tournament of his career, although he doesn’t yet have a clear timeline to return.
“It’s hard to say a precise goal, there’s more like steps,” Pavan said. “Around three months, we’ll see how well the bone has healed. Around six months, it’s about where complete bone healing happens and we’ll see how the joint is moving by then.
“It depends on if there are other tissues that were damaged if I need a second surgery. And there’s the possibility of necrosis when the blood flow is not sufficient for the bones. There is that risk, but so far it seems like things are positive enough.
“The shoulder is a very demanding joint. Hopefully it’s a little less than a year that I can play with a full swing but it’s just so new and such a big injury, there (are) just a lot of unknowns. But I’m hopeful and the only thing I can do is to try and improve and take it day by day.”
Pavan has won twice on the DP World Tour, with his most recent championship on tour coming in the 2019 BMW International Open. His last overall win came at the Challenge Tour’s D+D Real Czech Challenge in 2023.
–Field Level Media
#Deadspin #Andrea #Pavan #optimistic #tour #return #elevator #fall
Next post
धार भोजशाला विवाद: ‘मलबे से बनी है मस्जिद, मंदिर तोड़ने का कोई प्रमाण नहीं’, हाई कोर्ट में मुस्लिम पक्ष की दलील
Post Comment