पंद्रह दिन पहले अपने गांव से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने इंदौर आए एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी ठोस वजह पता नहीं चल सकी, लेकिन वह परीक्षा की तैयारियों में ध्यान नहीं दे पा रहा था। इस कारण तनाव में अक्सर रहता था।
कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। उसकी शिनाख्त प्रियांश पिता अजीत कौरव के रूप में हुई। वह मूलतः गाडरवाड़ा का निवासी था और पीएससी की परीक्षा की तैयारियों के सिलसिले में इंदौर आया था। उसके कुछ दोस्त पहले से इंदौर रहते थे। वह उनके साथ ही उनके कमरे में रहने लगा था।
दोस्तों ने पुलिस को बताया कि प्रियांश ने कभी जाहिर नहीं होने दिया कि वह इतना परेशान है कि आत्महत्या जैसा कदम उठा ले। सोमवार को दोस्त शिवम कोचिंग गया था, दूसरे दोस्त भी बाहर थे। जब शिवम कोचिंग से लौटा तो प्रियांश कमरे में फांसी पर लटका था।
उसने दूसरे दोस्तों को भी बुलाया और प्रियांश को फंदे से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल ले जाने के लिए कहा। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दोस्तों ने बताया कि वह परीक्षा की तैयारी करने तो आया था, लेकिन उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था।
वह घर लौटना चाहता था। परिजनों को भी उसने यह बात बताई थी। इस बीच उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जांच में लिया है, ताकि यदि उसने अपनी आत्महत्या की वजह मोबाइल में रिकॉर्ड की हो तो पता चल सके। भंवरकुआं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रियांश के परिजन भी गांव से इंदौर आ गए और शव को गाडरवाड़ा ले गए।
Source link
#Indore #News #परतयग #परकष #क #तयर #कर #रह #छतर #न #लगई #फस #पदरह #दन #पहल #आय #थ #इदर



Post Comment