×
‘जैसे अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी, वैसे भारत के लिए रोहित-विराट’, मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान

‘जैसे अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी, वैसे भारत के लिए रोहित-विराट’, मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान

कैफ ने रोहित और विराट के महत्व को समझाने के लिए फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि मेसी अब 39 साल के हो चुके हैं और उनकी टीम फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। मेसी ने सेमीफाइनल में भले ही कोई गोल नहीं किया, लेकिन उन्होंने गोल करने में मदद (असिस्ट) की। अनुभव यही काम करता है। कैफ के मुताबिक, जब टीम में युवा खिलाड़ी मैच खत्म करने के लिए मौजूद हों, तो सीनियर खिलाड़ियों का काम उन्हें गाइड करना और मौके बनाना होता है। खेल चाहे फुटबॉल हो या क्रिकेट, अनुभव सबसे ज्यादा मायने रखता है। रोहित और विराट वनडे के सबसे महान खिलाड़ी हैं, इसलिए साउथ अफ्रीका की मुश्किल परिस्थितियों में कप्तान शुभमन गिल को इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों का साथ 100 परसेंट चाहिए होगा।

#जस #अरजटन #क #लए #लयनल #मस #वस #भरत #क #लए #रहतवरट #महममद #कफ #क #बड #बयन

Post Comment