×
झाबुआ में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार:  फार्मर आईडी में नाम जोड़ने के लिए मांगे थे 2,000 रुपए, इंदौर लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई – Jhabua News

झाबुआ में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: फार्मर आईडी में नाम जोड़ने के लिए मांगे थे 2,000 रुपए, इंदौर लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई – Jhabua News


झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के अंतर्गत सारंगी उप तहसील में लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने कार्रवाई की है। टीम ने एक पटवारी को 2,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी संजय अमलियार पर फार्मर आईडी में कृषि भूमि का सर्वे नंबर दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। आवेदक पुनिया भूरिया (58 वर्ष) ने इस संबंध में लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। पुनिया भूरिया की कृषि भूमि के छह सर्वे नंबरों में से पांच पहले से फार्मर आईडी पर दर्ज थे। छठा सर्वे नंबर दर्ज कराने के लिए मोहनपुरा हल्का नंबर 30 के पटवारी संजय अमलियार ने 2,000 रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त इंदौर संभाग के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देश पर इसका सत्यापन कराया गया। सत्यापन में पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। रंगे हाथ पकड़ा इसके बाद, 30 जुलाई 2026 को निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में एक विशेष ट्रैप दल का गठन किया गया। टीम ने सारंगी उप तहसील कार्यालय के मीटिंग हॉल में आरोपी पटवारी संजय अमलियार को शिकायतकर्ता से 2,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त टीम द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सचिन पटेरिया, प्रधान आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक आशीष नायडू, चन्द्रमोहन बिष्ट और शैलेन्द्र सिंह बघेल शामिल थे। लोकायुक्त संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इंदौर संभाग में कोई भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो वे बेझिझक लोकायुक्त पुलिस इंदौर से संपर्क करें।

#झबआ #म #पटवर #रशवत #लत #गरफतर #फरमर #आईड #म #नम #जडन #क #लए #मग #थ #रपए #इदर #लकयकत #पलस #क #कररवई #Jhabua #News

Previous post

Ramayana Trailer: डबल रोल में दिखे रणबीर, ‘रामायण’ के ट्रेलर में मिली रकुलप्रीत से लेकर अरुण गोविल तक की झलक

Next post

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम ने किया आत्मसमर्पण, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत; न्यायिक हिरासत में भेजी गई

Post Comment