खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब-जब ‘रामायण’ की कहानी छोटे या बड़े पर्दे पर आई है, तो कई कलाकारों को प्रसिद्धि के शिखर तक जाने का अवसर इस महागाथा ने दिया है। आज रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर सामने आया है। इस फिल्म में चर्चित कलाकार कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यहां जानिए, उन कलाकारों और उनके किरदारों से जुड़ी जानकारी-

2 of 6
‘रामायण’ में राम और परशुराम की भूमिका में रणबीर कपूर
– फोटो : यूट्यूब@WorldOfRamayana
रणबीर कपूर राम के अलावा निभाएंगे एक अन्य भूमिका
भगवान राम की महिमा, अमर गाथा को पर्दे पर रणबीर कपूर जीवंत करेंगे। वह इस फिल्म में भगवान राम के अलावा भगवान परशुराम की भूमिका भी निभाएंगे। ट्रेलर में राम के अलावा परशुराम की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आए हैं।
रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में ये कलाकार निभाएंगे मुख्य भूमिकाएं
- सीता माता की भूमिका में दक्षिण भारत की चर्चित अभिनेत्री साई पल्लवी हैं।
- भगवान लक्ष्मण की भूमिका में हिंदी टीवी सीरियल की दुनिया में अपने अभिनय का डंका बजा चुके रवि दुबे हैं।
- रावण की भूमिका में साउथ सुपरस्टार यश हैं, ट्रेलर में उनका अंदाज, लुक देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।
- हनुमान की भूमिका में सनी देओल नजर आएंगे। ट्रेलर में उनकी झलक नहीं मिली है।

3 of 6
‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय
– फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय के किरदारों का गहरा नाता
‘रामायण’ के ट्रेलर में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह लंकापति नरेश रावण की बहन शूर्पणखा की भूमिका में नजर आईं। वहीं बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह ‘रामायण’ फिल्म में विद्युतजिह्वा का रोल निभा रहे हैं। विद्युतजिह्वा, शूर्पणखा का पति था। फिल्म में यह दोनों किरदार ही कहानी में एक नया मोड़ लेकर आएंगे।

4 of 6
‘रामायण’ फिल्म में अरुण गोविल भी आएंगे नजर
– फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
टीवी के ‘राम’ अरुण गोविल भी बने ‘रामायण’ का हिस्सा
अरुण गोविल एक कलाकार नहीं है, एक पूरी पीढ़ी उनमें भगवान राम की छवि देखती है। रामानंद सागर के चर्चित सीरियल ‘रामायण’ में उन्होंने ही भगवान राम की भूमिका निभाई थी। अब वह बड़े पर्दे पर ‘रामायण’ फिल्म में भगवान राम के पिता राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। राम से बिछड़ने की पीड़ा को इस बार वह बड़े पर्दे पर वह दिखाएंगे।

5 of 6
‘रामायण’ फिल् में लारा दत्ता और शीबा चड्ढा
– फोटो : यूट्यूब@WorldOfRamayana
लारा दत्ता और शीबा चड्ढा निभाएंगी अहम किरदार
फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर में बॉलीवुड में कई वर्षों से अभिनय कर रही हैं लारा दत्ता और शीबा चड्ढा भी नजर आईं। लारा दत्ता राजा दशरथ की तीसरी पत्नी कैकेयी और भगवान राम की सौतेली मां की भूमिका में हैं। उनके ही वचन के कारण राम को वनवास दिया गया था। वहीं शीबा चड्ढा ने दासी मंथरा का रोल किया है, वह कैकेयी की दासी थीं। मंथरा के भड़काने पर ही कैकेयी ने अपने बेटे भरत के लिए अयोध्या का राज मांगा था और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास।
Source link
#Ramayana #Trailer #डबल #रल #म #दख #रणबर #रमयण #क #टरलर #म #मल #रकलपरत #स #लकर #अरण #गवल #तक #क #झलक



Post Comment