×
डच राजकुमारियों पर हमले की साजिश नाकाम: अगले हफ्ते कोर्ट में पेश होगा आरोपी; कुल्हाड़ियों पर खुदे हुए थे नाम

डच राजकुमारियों पर हमले की साजिश नाकाम: अगले हफ्ते कोर्ट में पेश होगा आरोपी; कुल्हाड़ियों पर खुदे हुए थे नाम

डच राजकुमारी अमालिया और उनकी बहन राजकुमारी एलेक्सिया पर कथित हमले की साजिश के मामले में  एक व्यक्ति अगले हफ्ते अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोजकों ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को कथित तौर पर हमले की साजिश के चलते हिरासत में लिया गया है।

अदालती दस्तावेजों में क्या कहा गया है?

अदालत से जुड़े दस्तावेजों के अनुसार, 33 वर्षीय व्यक्ति पर आरोप है कि उसने फरवरी में हेग में अमालिया (22 वर्षीय) और उनकी बहन एलेक्सिया (20 वर्षीय ) पर हमले की तैयारी की थी। दस्तावेज में कहा गया है कि आरोपी के पास दो कुल्हाड़ियां मिलीं, जिन पर ‘एलेक्सिया’, ‘मोसाद’ और ‘सिग हील’ जैसे शब्द खुदे हुए थे। इसके अलावा, उसके पास एक हाथ से लिखा कागज भी था, जिसमें ‘अमालिया’, ‘एलेक्सिया’ और ‘खूनखराबा’ जैसे शब्द लिखे थे।

आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया

अभियोजक कार्यालय ने सोमवार को होने वाली प्रारंभिक सुनवाई से पहले मामले पर ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है। आरोपी को कब और कहां गिरफ्तार किया गया, यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है। डच गोपनीयता नियमों के तहत उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। शाही परिवार की ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

राजकुमारी अमालिया को पहले भी मिल चुकीं धमकियां

राजकुमारी अमालिया को पहले भी धमकियों का सामना करना पड़ा है। साल 2022 में धमकियों के कारण उन्हें एम्सटर्डम में छात्र जीवन छोड़कर अपने माता-पिता के महल में रहना पड़ा था। उस समय रानी मैक्सिमा ने कहा था, अमालिया घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं, जिससे उनके जीवन पर बड़ा असर पड़ा है।

ये भी पढ़ें: ‘किंग्स्टन पहुंचकर खुशी हुई’, तीन कैरिबियाई देशों की यात्रा के पहले चरण में जमैका पहुंचे जयशंकर

इसके बाद अमालिया कुछ समय तक मैड्रिड में भी रहीं। बाद में वहां के लोगों के प्रति आभार जताते हुए एक ट्यूलिप गार्डन भी समर्पित किया था। साल 2020 में भी एक व्यक्ति को राजकुमारी को धमकी देने और इंस्टाग्राम पर संदेश भेजने के मामले में दोषी ठहराया गया था।

Source link
#डच #रजकमरय #पर #हमल #क #सजश #नकम #अगल #हफत #करट #म #पश #हग #आरप #कलहडय #पर #खद #हए #थ #नम

Post Comment