शनिवार को एटीएस ने रामपाल के विरुद्ध राज्य साइबर सेल में प्रकरण दर्ज करवा कर गिरफ्तारी ले ली और कोर्ट में पेश कर रिमांड मांग लिया है। …और पढ़ें
HighLights
- अपराध शाखा में पदस्थ एएसआई रामपाल को एटीएस ने लिया हिरासत में
- मुकेश तोमर की डिटेक्टिव एजेंसी को बेचता था गोपनीय जानकारी
- एडीजी ए. साईं मनोहर के नेतृत्व में चला ऑपरेशन, मोबाइल और लैपटॉप जब्त
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कथित डिटेक्टिव एजेंसी संचालकों को काल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) और टावर लोकेशन बेचने के आरोप में पकड़े एएसआई रामपाल को साइबर सेल (भोपाल) ने गिरफ्तार कर लिया है। आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) ने एएसआई के मोबाइल से एजेंसी संचालक को भेजी जानकारी रिकवर की है।
अपराध शाखा में पदस्थ एएसआई रामपाल को एटीएस ने तीन दिन पूर्व ही हिरासत में लिया था। उसकी इंदौर डिटेक्टिव सर्विस के संचालक मुकेश तोमर से लिंक मिली थी। मुकेश जासूसी की आड़ में आम लोगों का निजी डेटा भी बेच रहा था। जांच के दौरान एएसआई के नंबर मिले और एटीएस ने रामपाल को हिरासत में ले लिया। एजेंसी ने उसके मोबाइल की जांच की तो तोमर को भेजी मोबाइल की टावर लोकेशन के मैसेज मिले।
अवैध तरीकों से डेटा जुटाया
शनिवार को एटीएस ने रामपाल के विरुद्ध राज्य साइबर सेल में प्रकरण दर्ज करवा कर गिरफ्तारी ले ली। शनिवार को ही एजेंसी ने कोर्ट पेश कर रिमांड मांग लिया है। उसका मोबाइल और लैपटाप जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने एक अन्य डिटेक्टिव एजेंसी संचालक योगेश को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस को शक है आरोपितों ने गोपनीय जानकारी की आड़ में अवैध तरीकों से डेटा जुटाया है।
रामपाल के मोबाइल में मिला डेटा
ऑपरेशन की कमान एडीजी (इंटेलिजेंस) ए. साईं मनोहर के हाथ में थी। तीन दिन पूर्व एएसआई अपराध शाखा में दर्ज एक केस की जांच के लिए बाहर निकले थे। उसके साथ प्रधान आरक्षक राहुल बाथम और आरक्षक कन्हैया दांगी भी थे। एटीएस ने लोकेशन के आधार पर तीनों को सोलापुर (महाराष्ट्र) से हिरासत में ले लिया।
Source link
#डटकटव #एजस #क #सडआर #और #टवर #लकशन #बचन #वल #इदर #क #एएसआई #गरफतर



Post Comment