एक्ट्रेस व मॉडल त्विषा सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में आरोपित सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को निरस्त करवाने के लिए दाय …और पढ़ें
HighLights
- त्विषा सिंह केस में सास गिरिबाला सिंह की बढ़ीं मुश्किलें
- अग्रिम जमानत निरस्त करने की याचिकाओं पर सुनवाई
- नोटिस तामील न होने के कारण गिरिबाला को मिला समय
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। एक्ट्रेस व मॉडल त्विषा सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में आरोपित सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को निरस्त करवाने के लिए दायर याचिकाओं पर सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।
गिरिबाला सिंह की ओर से इस मामले में जवाब देने के लिए समय मांगा गया। इस पर न्यायमूर्ति देवनारायण की एकलपीठ ने मामले की अगली सुनवाई 27 मई को दोपहर 2.30 बजे तय कर दी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के पूर्व जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जमानत का राज्य शासन और पीड़ित परिवार ने किया है विरोध
इस मामले में सास व रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को भोपाल जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी। त्विषा के परिवार और वकील ने अग्रिम जमानत का विरोध जताया था और जमानत को निरस्त करने की मांग की गई थी। राज्य शासन की ओर से भी यह कहते हुए याचिका दायर की गई थी कि गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं।
सोमवार को हुई सुनवाई में गिरिबाला सिंह की ओर से वकीलों ने जवाब देने के लिए समय मांगा। कोर्ट को महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने बताया कि गिरिबाला सिंह को नोटिस की तामिली नहीं हुई थी, इसलिए उनकी ओर से समय मांगा गया था। इस पर कोर्ट ने उन्हें 27 मई तक जवाब दाखिल करने का समय दिया।
#तवष #सह #शरम #कस #सस #गरबल #सह #क #जवब #क #लए #मल #दन #क #समय #मई #तक #दन #हग #जवब



Post Comment