×
दतिया विधानसभा उपचुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 291 केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू; तीन अगस्त को आएंगे नतीजे

दतिया विधानसभा उपचुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 291 केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू; तीन अगस्त को आएंगे नतीजे

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। दतिया उपचुनाव के लिए मतदान में जिले के दो लाख 20 हजार 410 मतदाता आज वोट देंगे। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दतिया विधानसभा के मतदाताओं को ढाई साल बाद ही दोबारा प्रतिनिधि चुनने का मौका इस उपचुनाव के कारण मिल रहा है। दतिया विधानसभा में एक लाख 16 हजार 116 पुरुष व एक लाख चार हजार 284 महिला तथा 10 अन्य मतदाता शामिल हैं।

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने अपने प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस से प्रत्याशी घनश्याम सिंह अपना भाग्य आजमा रहे हैं। आसपा से दामोदर यादव चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव का परिणाम तीन अगस्त को घोषित किया जाएगा।

दतिया में उपचुनाव की स्थिति यहां से कांग्रेस विधायक रहे राजेंद्र भारती के बैंक एफडी धोखाधड़ी मामले में कोर्ट से तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य कर दिए जाने के कारण बनी। जिसके चलते दो अप्रैल को दतिया विधानसभा सीट रिक्त हो जाने पर आयोग ने जुलाई में यहां उपचुनाव की घोषणा की थी।

विधानसभा उपचुनाव में आज 30 जुलाई को को मतदान होगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में में मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। यहां 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी 291 मतदान केंद्रों के लिए इतने ही मतदान दल बुधवार को ईव्हीएम एवं मतदान सामग्री के साथ केंद्रों पर पहुंचे। जहां आज सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

मतदान को देखते हुए जिले में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। ताकि हर मतदाता अपना वोट डाल सके। वहीं मतदान से एक दिन पहले बुधवार को अलसुबह पांच बजे से ही स्थानीय पोलीटेक्निक कालेज में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखडे व पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल की मौजूदगी में मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री वितरण के लिए निर्धारित समय पर मतदान दल में शामिल कर्मचारी पहुंच गए। जिन्हें सामग्री का वितरण कर रवाना किया गया। दतिया विधानसभा में दो आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। जहां मतदाताओं के लिए सभी सुविधाएं मुहैया रहेंगी। चुनाव में पुलिस का सख्त इंतजाम रहेगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए केंद्रों पर छाया पानी की व्यवस्था की गई है।

साथ ही बारिश से बचाव के लिए भी इंतजाम रहेंगे। मतदान के दौरान सुरक्षा प्रबंधों को देखते हुए पुलिस कर्मियों को चाक चौबंद रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मतदान के 48 घंटे पूर्व से ही क्षेत्र की सभी शराब दुकानों को बंद करा दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस को निगरानीशुदा बदमाशों पर नजर बनाए रखने की हिदायत दी गई है। ताकि केंद्रों पर कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। इधर बुधवार शाम कलेक्टर स्वप्निल वानखडे एवं पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने कुछ पोलिंग बूथ का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान उन्होंने मतदान कर्मियों व सुरक्षा बल के जवानों से संवाद भी किया। निर्वाचन के दौरान अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए दतिया जिले की सीमाओं पर 12 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन नाकों पर पुलिस और प्रशासनिक अमला 24 घंटे तैनात रहेगा तथा आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की सघन जांच की जा रही है। अर्द्धसैनिक बलों की 16 कंपनी भी पूरे विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी।

इस बार चार हजार से अधिक नव मतदाता डालेंगे वोट

इस विधानसभा उपचुनाव में पहली बार चार हजार 158 नव मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इन मतदाताओं में इसे लेकर खासा उत्साह है। वहीं विधानसभा क्षेत्र के कुल 291 मतदान केंद्रों में ग्रामीण में 185 और शहर क्षेत्र में 106 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें नगरपालिका परिषद दतिया क्षेत्र में 96 व बड़ौनी 10 केंद्र शामिल हैं। इनमें शहरी व ग्रामीण के मिलाकर कुल 233 केंद्रों को संवेदनशील चिंहित किया गया है। 28 अतिसंवेदनशीन मतदान केंद्र चिंहित किए गए हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र को 36 सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर के लिए 36 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा सके। केंद्रों पर निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। मतदान से ठीक 90 मिनिट पूर्व मोकपोल होगा।

1280 कर्मचारी निभाएंगे दायित्व

उपचुनाव में मतदान प्रक्रिया को पूरा कराने में लगभग 1280 मतदान कर्मियों तथा 215 माइक्रो आब्जर्वरों की तैनाती की गई है। इसमें प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों सहित पुलिस बल भी शामिल है। मतदान केंद्रों पर हर दल पीठासीन अधिकारी सहित चार सदस्यीय होगा। इस तरह कुल 1280 कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अतिथि शिक्षक भी मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे। वहीं इसके अतिरिक्त पुलिस बल भी यहां सुरक्षा प्रबंध के लिए मौजूद होगा। मतदान के बाद सभी ईव्हीएम पुलिस की निगरानी में मतगणना स्थल पर बने स्ट्रांग रुम तक पहुंचाई जाएंगी।

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी सख्त निगरानी

उपचुनाव में प्रशासन ने मतदान की दृष्टि से विधानसभा क्षेत्र में कुछ मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना है। सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस की सख्त निगरानी रहेगी। इन मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इन केंद्रों का तीन स्तर पर भ्रमण कर वहां की वर्तमान स्थिति का भी आंकलन किया गया। जिसके बाद संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों को चिंहित करने की प्रक्रिया पूरी की गई है। वहीं मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग भी रहेगी। ताकि वहां लगातार निगरानी रखी जा सके।

Source link
#दतय #वधनसभ #उपचनव #म #सरकष #क #कड #इतजम #कदर #पर #सबह #सत #बज #स #वटग #शर #तन #अगसत #क #आएग #नतज

Previous post

सलमान रुश्दी हमला मामला: अमेरिकी अदालत ने हादी मातार को आतंकवाद के आरोपों में दोषी ठहराया, क्या है पूरा केस?

Next post

छह साल बाद मिला इंसाफ, इंदौर शिवसेना नेता रमेश साहू हत्याकांड में तीन हत्यारों को उम्रकैद

Post Comment